add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

सचिन ने कहा था, तुम जल्द ही भारत के लिए खेलोगे: पांड्या

हार्दिक एक बेहतरीन ऑल राउंडर है जो बल्ले के साथ ही साथ अपनी गेंदों से भी कमाल दिखाने में माहिर हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - March 9, 2016 12:54 PM IST

हार्दिक पांड्या © AFP
हार्दिक पांड्या © AFP

भारत के युवा हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने मंगलवार को कहा कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बीते साल इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान उनसे कहा था कि वह अगले 12 महीनों में भारत के लिए खेलोगे। पांड्या (22) ने पदार्पण के बाद 11 टी-20 मैचों में 10 विकेट हासिल किए हैं और पांच पारियों में 62 रन भी बनाए हैं। पांड्या ने यहां ओपन मीडिया सेशन के दौरान, “आईपीएल के दौरान सचिन ने मुझसे कहा था कि मैं अगले एक या डेढ़ साल में भारत के लिए खेलूंगा। इसके बाद मैं सात महीनों के भीतर ही भारतीय टीम में चुन लिया गया।” ये भी पढ़ें: भारत–पाक मैच को धर्मशाला की जगह कहीं और कराया जाए: पीसीबी

दिग्गज पेसर आशीष नेहरा के साथ अपनी जोड़ी के बारे में पूछे जाने पर पंड्या ने कहा, “नेहरा भाई ने मुझे काफी मदद की है। मैं हमेशा ही उनसे राय मांगता हूं। वह कई सालों तक भारत के लिए खेले हैं। उनकी मदद से मेरी गेंदबाजी दिन गुजरने के साथ सुधरती जा रही है।” ये भी पढ़ें: रोहित ने आमिर को नकारा, बुमराह के गुण गाए

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पांड्या ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी पहचान बल्लेबाजी या गेंदबाजी हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर हो, बल्कि वह चाहते हैं कि उनकी पहचान ऐसे खिलाड़ी के तौर पर हो, जो सबकुछ कर सकता है।

पांड्या के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के महान हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कैलिस उनके रोल मॉडल हैं और वह उन्हीं की तरह खेलने का प्रयास करते हैं। आपको बता दें कि हार्दिक एक बेहतरीन ऑल राउंडर है जो बल्ले के साथ ही साथ अपनी गेंदों से भी कमाल दिखाने में माहिर हैं। उन्होंने एशिया कप टी20 मैचों में रन बनाते हुए विकेट भी लिए है।