- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sachin tendulkar hospitalised due to coronavirus he says he will be back home soon 4552749
कोरोना वायरस के चलते Sachin Tendulkar हॉस्पिटल में भर्ती, टि्वटर पर बोले...
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि वह कोविड- 19 के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं.
Published On Apr 02, 2021, 11:14 AM IST
Last UpdatedApr 02, 2021, 11:14 AM IST
दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने हाल ही जानकारी दी थी कि वह कोविड- 19 (Covid- 19) वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उन्होंने खुद को घर में आइसोलेशन में रखा है. लेकिन मास्टर ब्लास्टर ने शुक्रवार को टि्वटर पर जानकारी दी कि वह इस संक्रमण के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हो गए हैं. हालांकि चिंता की ज्यादा बात नहीं है सचिन ने लिखा कि वह डॉक्टरों की सलाह के चलते पूरी एहतियात बरतने के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं जल्दी ही घर लौट आएंगे.
सचिन ने बीते 27 मार्च को अपने टि्वटर हैंडल पर सभी से यह जानकारी साझा की थी वह कोरोना वायरस से पीड़ित हो गए हैं और घर में रहकर हेल्थ प्रॉटोकॉल के तहत सभी जरूरी नियमों का पालन कर रहे हैं. इसके बाद आज सुबह करीब 11 बजे दुनिया के इस महान बल्लेबाज ने एक बार फिर अपने टि्वटर पर लिखा, ‘आपकी दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद. मेडिकल सलाह को ध्यान में रखते हुए पूरी एहतियात बरतने के लिए मैं अस्पताल में भर्ती हो चुका हूं. उम्मीद करता हूं कि अगले कुछ ही दिनों में मैं घर लौट आऊंगा. सभी अपना ख्याल रखें और सुरक्षित रहें.’
https://twitter.com/sachin_rt/status/1377853111944015873?s=20
इस मौके पर 47 वर्षीय सचिन ने सभी देशवासियों और भारतीय टीम के खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप जीत की 10वीं सालगिरह पर शुभकामनाएं भी दी हैं. बता दें भारत ने साल 2011 में आज ही के दिन (2 अप्रैल 2011) एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में श्रीलंका को हराकर दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमाया था. सचिन तेंदुलकर भी इस वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा थे.
https://twitter.com/sachin_rt/status/1375670454162239493?s=20
हाल ही सचिन तेंदुलकर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series) में खेल रहे थे. वह इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके पूर्व क्रिकेटरों की इस नई लीग में भारत लीजेंड्स की कप्तानी कर रहे थे. उनकी कप्तानी में भारत लीजेंड्स ने श्रीलंका को हराकर इस अनूठी टी20 सीरीज के पहले खिताब पर कब्जा जमाया है. मास्टर ब्लास्टर को इस सीरीज के बाद ही कोरोना की पुष्टि हुई है. इस सीरीज में खेले उनके साथी खिलाड़ी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, यूसुफ पठान और इरफान पठान को भी कोरोना हुआ है.