add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अंडर-19 विश्व के बाकी प्रतिद्वंदियों से कहीं बेहतर थी टीम इंडिया: सचिन तेंदुलकर

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर अंडर-19 विश्व कप जीता है।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - February 4, 2018 2:31 PM IST

सचिन तेंदुलकर का कहना है कि विश्व चैंपियन भारतीय अंडर-19 टीम हाल ही में हुए विश्व कप में बाकी प्रतिद्वंद्वियों से अव्वल थी। तेंदुलकर ने कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘जिस तरह से उन्होंने शारीरिक और मानसिक तौर पर खुद को तैयार किया, जिस तरह से उनकी रणनीति थी और जिस तरह से उन्होंने उस पर अमल किया उसका कोई सानी नहीं था। इसलिए इसका सबूत है कि भारतीय टीम अन्य प्रतिभागियों से पूरी तरह हटकर थी।’’

भारत ने कल न्यूजीलैंड में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर अंडर-19 विश्व कप जीता। तेंदुलकर ने कहा, ‘‘यह बहुत बड़ी उपलब्धि है जिसके लिये एक टीम के रूप में बहुत कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ती है। हम ऐसा करने में सफल रहे। ’’ उन्होंने खिलाड़ियों को निखारने के लिये उचित तरह का आधारभूत ढांचा मुहैया कराने के लिये बीसीसीआई की भी तारीफ की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-south-africa-2nd-odi-visitores-win-the-toss-and-opt-to-bowl-683523″][/link-to-post]

तेंदुलकर ने कहा, ‘‘उन्हें आधारभूत ढांचा देने के लिये बीसीसीआई को भी श्रेय जाता है। पिछले 15 वर्षों खेल का स्तर बदला है, क्षेत्ररक्षण का स्तर बदला है। यह बेहतर आधारभूत ढांचा और मैदान के उचित रखरखाव से ही संभव हो पाया है। यह मैदान पर परिलक्षित होता है। ’’ उन्होंने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और सहयोगी स्टाफ के अन्य सदस्यों की भी तारीफ की।

तेंदुलकर ने कहा, ‘‘निसंदेह उनका अहम योगदान रहा। उन्होंने (द्रविड़) सहयोगी स्टाफ के साथ इसके लिये काम किया। खुद उन्होंने ऐसा कहा। राहुल, (कोच) पारस म्हाम्ब्रे और (क्षेत्ररक्षण कोच) अभय (शर्मा) भी इस उपलब्धि का हिस्सा रहे। इन सभी के लिये यह बड़ी उपलब्धि है।’’