- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sachin tendulkar introduces his new partner on twitter says its his debut on social media 4846623
Sachin Tendulkar को मिला नया पार्टनर, बोले- सोशल मीडिया पर आज करा रहा हूं डेब्यू
सचिन तेंदुलकर ने अपने इस नए 'पॉव'टनर के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, आज सोशल मीडिाया पर इनका डेब्यू हो रहा है.
Published On Jul 27, 2021, 11:17 PM IST
Last UpdatedJul 27, 2021, 11:17 PM IST
दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) सोशल मीडिया पर आज अपने नए पार्टनर के चलते चर्चा बटोर रहे हैं. कभी-कभी फनी मूड में दिखने वाले तेंदुलकर ने अपने इस नए पार्टनर को जब अपने फैन्स से रू-ब-रू कराया तो उन्होंने पार्टनर शब्द के उच्चारण को नया अंदाज ही दे दिया. सचिन पार्टनर को कुछ ‘पॉव’टनर (‘Paw’tner) स्टाइल में लिखा. यह बिल्कुल वैसा ही अंदाज है, जैसा अभी कुछ महीनों पहले ‘पॉवटी’ (पार्टी) हो रही है स्टाइल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.
खैर बात हम सचिन तेंदुलकर के नए पार्टनर की कर रहे थे तो बता दें सचिन का यह नया पार्टनर उनका एक छोटा सा ब्लैक डॉग है, जिसका नाम उन्होंने स्पाइक रखा है. सचिन ने अपने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘मेरा नया ‘पॉव’टनर, स्पाइक आज सोशल मीडिया पर अपना डेब्यू कर रहा है. हाय बोलो..’
https://twitter.com/sachin_rt/status/1419989525816741901?s=20
बता दें 48 वर्षीय सचिन का जीव-जतुंओं के प्रति यह प्यार कोई पहली बार सामने नहीं आया है. सचिन इससे पहले भी कई बार पक्षियों और बिल्लियों के साथ अपनी तस्वीर साझा कर चुके हैं. यहां तक उन्होंने कई बार इन जानवरों की मदद के लिए लोगों से अपील भी की है कि उन्हें कोई जख्मी जीव जंतु दिखाई दे तो वे उन्हें मदद मुहैया कराने की कोशिश जरूर करें.
बता दें इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतकों का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके मास्टर ब्लास्टर इस साल रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में भारतीय टीम के पूर्व स्टार्स के साथ वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका आदि टीमों के पूर्व स्टार खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलते दिखाई दिए थे. हालांकि इस सीरीज की समाप्ति के बाद देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान सचिन भी इससे संक्रमित हो गए थे.