सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी को दिया अर्जुन तेंदुलकर की शादी का न्योता
सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी को दिया अर्जुन तेंदुलकर की शादी का न्योता
सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन की शादी का न्योता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - February 10, 2026 10:02 PM IST
arjun-wedding-pm-modi
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी का न्योता दिया है. अर्जुन की शादी उद्योगपति रवि घई की पौती सानिया चण्डोक के साथ होनी तय है.
सचिन तेंदुलकर ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा की है. उन्होंने इसके साथ कैप्शन दिया है, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को हम अर्जुन और सानिया की शादी का निमंत्रण देकर गौरवांवित महसूस कर रहे हैं. आपकी शुभकामनाओं और युवा जोड़े को आपके गहरे सुझावों के लिए धन्यवाद.’
Add Cricket Country as a Preferred Source
कौन हैं सानिया चण्डोक
सानिया चण्डोक एक उद्योगपति घराने से आती हैं. उनके दादा ग्रैविस ग्रुप के मुखिया हैं. यह कंपनी ब्रुकलिन क्रीमरी और बस्किन रॉबिन्स का मालिकाना हक रखती है. सानिया भी मिस्ट पॉस्ज पेट स्पा और स्टोर में पार्टनर और निदेशक हैं. उनके पास लंदन स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट से डिग्री है.
We were honoured to invite Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi ji to Arjun and Saaniya’s wedding. Thank you, Modi ji, for your blessings and thoughtful advice for the young couple. pic.twitter.com/7oxOZm3i5X
अर्जुन भी अपने पिता की तरह क्रिकेटर हैं. हालांकि वह बल्लेबाज नहीं बल्कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. वह घरेलू क्रिकेट में गोवा की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह आईपीएल में अब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में हैं. आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने उन्हें शार्दुल ठाकुर के साथ ट्रेड किया है. अर्जुन ने 22 फर्स्ट-क्लास मैचों में 48 विकेट लिए. और 620 रन बनाए. हैं. वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम 23 मैचों में 25 विकेट और 155 रन हैं.
अर्जुन की नेटवर्थ कितनी है
रिपोर्टस के मुताबिक अर्जुन तेंदुलकर की नेटवर्थ 22 करोड़ रुपये है. उनकी ज्यादातर कमाई आईपीएल से आती है. उन्हें 2021 में मुंबई ने 20 लाख रुपये में खरीदा था. 2022 में उन्हें 30 लाख रुपये मिले. बीते पांच सीजन में उन्होंने आईपीएल से ही 1.4 करोड़ रुपये कमाए हैं. अर्जुन अपने माता-पिता के साथ मुंबई में 6000 वर्ग फीट के घर में रहते हैं. इकॉनमिक टाइम्स के मुताबिक 2007 में सचिन ने यह घर 39 करोड़ रुपये में खरीदा था और अब इसकी कीमत 100 करोड़ से ऊपर माना जाता है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.