×

जब भी मैं वीडियो गेम खेलता हूं, सचिन तेंदुलकर मेरे बल्लेबाज होते हैं: रोजर फेडरर

फेडरर ने सचिन तेंदुलकर को दिल्ली में नडाल के खिलाफ होने वाले मैच के लिए व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रित किया था

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 14, 2015 2:29 PM IST

 यह सभी जानते हैं कि रोजर फेडरर और सचिन तेंदुलकर अच्छे दोस्त हैं© Getty Images
यह सभी जानते हैं कि रोजर फेडरर और सचिन तेंदुलकर अच्छे दोस्त हैं© Getty Images

भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के प्रशंसक भारत तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि उनकी फैन फॉलोइंग दुनिया के दूसरे देशों में भी खूब है। सचिन के प्रशंसकों की फेहरिस्त में जाने माने टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर भी शामिल हैं। हाल ही में इंटरनेशनल टेनिस प्रीमियर लीग(आईटीपीएल) के लिए भारत आने वाले रोजर फेडरर ने बताया कि जब भी वह क्रिकेट वीडियो गेम खेलते हैं वह बल्लेबाज के रूप में हमेशा सचिन तेंदुलकर को चुनते हैं । उन्होंने कहा, “भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का मैं बड़ा मुरीद हूं। मैं उन्हें विंबलडन के दौरान मिला था। उनके साथ बात करके बहुत अच्छा लगा था- वह एक लीजेंड हैं। जब भी मैं क्रिकेट वीडियो गेम खेलता हूं, मैं हमेशा बल्लेबाज के रूप में सचिन तेंदुलकर को चुनता हूं।” सचिन भी रोजर फेडरर के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, वह अक्सर फेडरर का खेल देखने के लिए विंबलडन जाते हैं।

टाइम्स ऑप इंडिया के मुताबिक टेनिस स्टार ने निजी तौर पर सचिन तेंदुलकर को शनिवार को दिल्ली में उनके राफेल नडाल के खिलाफ होने वाले मुकाबले को देखने के लिए बुलाया था। राफेल और फेडरर की प्रतिद्वंदिता को टेनिस जगत में अधिकतर लोग पसंद करते हैं। फेडरर यूएई रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं वहीं नडाल भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना के साथ खेल रहे हैं। हालांकि फेडरर के बुलावे के बावजूद सचिन तेंदुलकर दिल्ली में शनिवार को होने वाले मैच में पहुंच नहीं पाए।

TRENDING NOW

भारत के जांबाजों ने यूएई रॉयल्स को 30-19 से हरा दिया जिसमें नडाल दिन के अंत में हीरो साबित हुए और उन्होंने सिंगल सेट में फेडरर को 6-5 से हरा दिया। 5-5 से प्वाइंट टाइड होने के बाद नडाल ने शूटआउट को 7-4 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। लेकिन सचिन का सपोर्ट फेडरर के लिए देखने को मिला जो मैच तो जरूर हारे लेकिन इंदिरा गांधी स्टेडियम में उन्होंने अपने बेहतरीन टेनिस शॉट्स से लोगों का दिल जीत लिया। ये भी पढ़ें: रितिका साजदेह के हुए रोहित शर्मा(फोटो गैलरी)