×

धोनी का फॉर्म में आना भारत के लिए अच्छी खबर: सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर टीवी न्यूज चैनल आज तक से बातचीत के दौरान जसप्रीत बुमराह को भारत का गेम चेंजर बताया

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 14, 2016 7:32 PM IST

सचिन तेंदुलकर ने धोनी की प्रेशर झेलने की क्षमता को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया है।© Getty Images
सचिन तेंदुलकर ने धोनी की प्रेशर झेलने की क्षमता को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया है।© Getty Images

क्रिकेट में भगवान की छवि रखने वाले सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा है कि धोनी के बल्ले से रन निकलना विश्व कप में भारत के लिए अच्छी खबर है। धोनी दुनिया के बेहतरीन फिनिशर में माने जाते हैं। सचिन ने टीवी चैनल ‘आज तक’ से बात करते हुए कहा कि कोई भी खिलाड़ी अपने पूरे करियर के दौरान हमेशा अच्छी फॉर्म में नहीं रह सकता क्योंकि वो मशीन नहीं है। गेंद जब धोनी के बल्ले से टकराती है तो यह अलग तरह आवाज होती है। यह वह आवाज है जो आपको बताती है कि बल्लेबाज दूसरी मनोदशा में है। ALSO READ: टी20 विश्व कप 2016, भारत बनाम न्यूजीलैंड प्रिव्यु: जीत के साथ शुरूआत करना चाहेगा भारत

सचिन ने आगे कहा कि धोनी की सबसे बड़ी ताकत उनकी प्रेशर को झेलने की क्षमता है जो उनको एक अच्छा कप्तान बनाती है। पिछले कुछ सालों में उनके खेल में काफी परिपक्व हुए हैं। वो कभी भी अपनी टेंशन को दिखाते नहीं है जो एक अच्छा साइन है। ज्यादातर मौकों पर कप्तान कठिन समय में टीम के लिए टीम को मुश्किल में डाल देता है लेकिन धोनी के साथ ऐसा नहीं है। ALSO READ: भारत बनाम न्यूजीलैंड: इन खिलाड़ियों के बीच हो सकती है रोमांचक भिड़ंत

TRENDING NOW

सचिन ने युवराज सिंह के बारे में बात करते हुए कहा कि एशिया कप के दौरान उन्होने अपनी मनोदशा बदली जो टीम के लिए अच्छी खबर है। मैं एक बार फिर से कहूंगा कि गेंद का बल्ले से ठीक तरीके से मिलना जरूरी है लेकिन युवराज के केस में उनका फुट वर्क भी महत्वपूर्ण होगा। गेम चेंजर के बारे में पूछे जाने पर सचिन ने जसप्रीत बुमराह का नाम लिया। सचिन ने कहा कि जहां तक गेम चेंजर का सवाल है मेरा मानना है कि जसप्रीत बुमराह भारत के लिए टी20 विश्व कप में ये भूमिका निभा सकते है। भारतीय टीम कल न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।