×

'सचिन तेंदुलकर ने कहा था कि मैं भारत के लिए खेलूंगा': हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या का ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में चयन हुआ है

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 21, 2015 5:33 PM IST

हार्दिक पांड्या © Getty Images
हार्दिक पांड्या © Getty Images

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टी20 टीम में जगह बनाने वाले युवा क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपने चयन के बाद भारतीय क्रिकेट की किवदंती सचिन तेंदुलकर के साथ हुई बातचीत को याद करते हुए कहा कि आईपीएल के दौरान सचिन ने उससे कहा था कि वह जल्दी ही अपने देश का प्रतिनिधित्व करेगा। पांड्या ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बताया,”सचिन ने मुझसे कहा था कि मुझे यह तुम्हें नहीं बताना चाहिए, लेकिन मैं तुम्हें बता दूं कि तुम भारत के लिए अगले एक से डेढ़ साल में खेलते नजर आओगे।” आईपीएल के पिछले सीजन में 22 साल के पांड्या ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से सभी को अपना मुरीद बनाया था। वह आईपीएल के पिछले सीजन में मुंबई इंडियन की ओर से खेलते नजर आए थे। पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पर्दापण के लिए बेहद खुश हैं। ये भी पढ़ें: डीडीसीए मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, जेटली ने किया ‘आप’ पर मानहानि का दावा

पांड्या ने कहा, “मैं इसकी आशा कर रहा था, लेकिन मेरे मन में वहम था… जब मैंने अपना नाम देखा, मैं खुशी में आश्चर्यचकित हो गया। मैं पिछले कुछ समय से बढ़िया प्रदर्शन कर रहा हूं इसलिए चयन तो मेरे दिमाग में कहीं ना कहीं घूम ही रहा था, लेकिन यह वास्तव में एक आश्चर्य ही था। पांड्या ने उन लोगो को धन्यवाद दिया जिन्होंने उसे यहां तक पहुंचने में मदद की।” ये भी पढ़ें: सहवाग, गंभीर और इशांत के बाद विराट कोहली भी अरुण जेटली के समर्थन में उतरे

TRENDING NOW

पांड्या ने आगे कहा, “मैं अपनी सफलता के लिए अपने माता-पिता और भाई क्रुनल का आभारी हूं, जो बड़ौदा के लिए खेलता है। साथ ही मैं अपने कोच जीतेंद्र सिंह(जीतू सर) और मेरे गाइड किरन मोरे के साथ मेंटर इरफान पठान का आभारी हूं। आईपीएल के दौरान जब मेरी दोस्ती रिकी पोंटिंग से हुई तो मैंने उनसे खूब बातचीत की। पांड्या के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैचों के लिए टीम में दो सीनियर खिलाड़ियों आशीष नेहरा और युवराज सिंह की भी वापसी हुई है। ये भी पढ़ें: विराट कोहली की एफसी गोवा को हराकर इंडियन सुपर लीग की नई चैंपियन बनी चेन्नईयन एफ सी