सचिन तेंदुलकर ने सर डॉन ब्रैडमैन को दी श्रद्धांजलि

सचिन ने 1998-99 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रैडमैन से मुलाकात की थी।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 27, 2019, 09:23 PM IST

Published On Aug 27, 2019, 09:23 PM IST

Last UpdatedAug 27, 2019, 09:23 PM IST

Sachin Tendulkar AFP

Sachin Tendulkar (File Photo) @ AFP

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज दिवंगत डॉन ब्रैडमैन को उनकी 111वीं वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि दी। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिन गेंदबाज शेन वार्न के साथ 1998-99 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रेडमैन से मुलाकात की थी।

पढ़ें:- बुमराह ने बताया कैसे तेज हवाएं बनी वेस्‍टइंडीज के खिलाफ हथियार

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तेंदुलकर ने ट्वीट किया, “कई लोग सर डॉन ब्रेडमैन को उनकी अतुलनीय बल्लेबाजी के लिए जानते हैं, लेकिन मैं उन्हें दयालु स्वभाव और मजाकिया लहजे के लिए जानता हूं जो मैंने तब अनुभव किया था जब मैं 1998 में उनसे मिला था।”

पढ़ें: रमेश पोवार इंडिया ए टीम के गेंदबाजी कोच नियुक्त किए गए

ब्रैडमैन को दुनिया का सर्वकालिक महान बल्लेबाज माना जाता है। उन्हीं की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेट में अपनी पहचान बनानी शुरू की थी। ब्रैडमैन का टेस्ट में 99.94 का औसत है और यह रिकाॅर्ड अभी तक कायम है। इसके आस-पास भी अभी तक कोई नहीं पहुंच पाया है। ब्रैडमैन ने सचिन के बारे में कहा था कि वह उन्हें अपनी याद दिलाते हैं।

Editor's Pick