International Nurses Day के मौके पर Sachin Tendulkar का ट्वीट, लिखा ये इमोशनल मैसेज
सचिन तेंदुलकर के मुताबिक कोविड-19 महामारी ने सभी को हर बार से अधिक उनकी अहमियत का अहसास कराया है.
Published On May 12, 2021, 05:52 PM IST
Last UpdatedMay 12, 2021, 05:52 PM IST
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस (International Nurses Day) दुनिया भर में 12 मई को इंग्लैंड की समाज सेविका फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के मौके पर मनाया जाता है. महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने इस मौके पर देश के नर्सिंग स्टाफ की सराहना की है. देश फिलहाल महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है और प्रतिदिन संक्रमण के तीन लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं. इस दौरान मेडिकल स्टाफ खुद की परवाह किए बगैर मरीजों की जान बचाने के लिए 24 घंटे खड़ा नजर आ रहा है.
तेंदुलकर ने कहा, ‘‘चुपचाप मानवता की सेवा कर रहे हैं. जब हम बीमार होते हैं तो हमारे लिए उनकी रातों की नींद उड़ जाती है और वे चिंतित होते हैं. इस महामारी में हमने हर बार से अधिक उनकी अहमियत को समझा. आपने हमारे लिए जो किया उसके लिए आभारी हैं. अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं.’’
This picture is from Makunda Hospital, Assam, where these nurses are selflessly serving the needy in a remote part of Assam bordering Mizoram & Tripura.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 12, 2021
इस ट्वीट के साथ तेंदुलकर ने तीन नर्सों की तस्वीर भी डाली जो मिजोरम और त्रिपुरा की सीमा पर असम के दूरदराज इलाके के माकुंदा अस्प्ताल में जरूरतमंदों की सेवा कर रही हैं.
तेंदुलकर 27 मार्च को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे और इसके बाद उन्हें कुछ समय के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद वह आठ अप्रैल को घर लौटे थे. तेंदुलकर ने देशभर में कोविड राहत कार्य में मदद के लिए एक करोड़ रुपये दान दिए हैं और प्लाज्मा दान करने का भी वादा किया है.