- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sachin Tendulkar pays tribute to childhood coach Ramakant Achrekar
वेल प्लेड आचरेकर सर, आप जहां भी हैं और सिखाते रहें: सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर के बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर का बुधवार को 87 साल की उम्र में निधन हो गया।
Published On Jan 02, 2019, 09:10 PM IST
Last UpdatedJan 02, 2019, 09:10 PM IST
Sachin Tendulkar with childhood coach Ramakant Achrekar (File Photo) @ PTI
अपने बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर को श्रृद्धांजलि देते हुए चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा ,‘‘आचरेकर सर की मौजूदगी से स्वर्ग में भी क्रिकेट धन्य हो गया होगा।’’ रमाकांत आचरेकर का 87 वर्ष की उम्र में बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण बुधवार को मुंबई में निधन हो गया।
उनके सबसे काबिल शिष्य ने एक बयान में कहा ,‘‘उनके कई छात्रों की तरह मैंने भी क्रिकेट का ककहरा सर के मार्गदर्शन में सीखा। मेरी जिंदगी में उनके योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने वो नींव बनाई जिस पर मैं खड़ा हूं।’’
पढ़ें:- सिडनी में स्पिनर पर फंसा पेंच, कुलदीप, अश्विन और जडेजा अंतिम 13 में
आधुनिक क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज तेंदुलकर को आचरेकर सर मुंबई के शिवाजी पार्क में कोचिंग देते थे। आचरेकर ने खुद एक ही प्रथम श्रेणी मैच खेला लेकिन तेंदुलकर के कैरियर को संवारने में उनका बड़ा योगदान रहा। वह अपने स्कूटर से सचिन को स्टेडियम लेकर जाते थे।
पढ़ें:- बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की क्लोजिंग सेरेमनी से सुनील गावस्कर ने बनाई दूरी
तेंदुलकर ने कहा ,‘‘ पिछले महीने मैं सर से उनके कुछ छात्रों के साथ मिला और हमने कुछ समय साथ बिताया। हमने पुराने दौर को याद करके काफी ठहाके लगाये ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ आचरेकर सर ने हमें सीधा खेलने और जीने का महत्व बताया। हमें अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने और अपने अनुभव को हमारे साथ बांटने के लिये धन्यवाद सर।’’ उन्होंने आगे लिखा ,‘‘वेल प्लेड सर। आप जहां भी हैं, वहां और सिखाते रहें।’’