- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sachin Tendulkar, PM Narendra Modi and others congratulated team India on winning Blind world cup
दृष्टिबाधित विश्व कप जीतने पर सचिन तेंदुलकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी
वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण समेत कई दिग्गजो ने भारतीय टीम की तारीफ की।
Published On Jan 21, 2018, 11:53 AM IST
Last UpdatedJan 21, 2018, 11:53 AM IST
भारतीय टीम (फोटो साभार: ट्विटर)
शारजाह में खेले गए दृष्टिबाधित विश्व कप के फाइनल मैच में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया। जीत के बाद से ही भारतीय टीम के लिये बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी। मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘हमारी क्रिकेट टीम को 2018 दृष्टिबाधित क्रिकेट विश्व कप जीतने के लिए बधाई। उन्होंने देश को गौरवान्वित किया तथा अपने खेल और शानदार रवैये से हर भारतीय को प्रेरित किया। सही मायने में वो चैम्पियन हैं।’’
Congratulations to our cricket team for winning the 2018 Blind Cricket World Cup! They make the nation proud and inspire every Indian with their game as well as phenomenal attitude. True champions!
— Narendra Modi (@narendramodi) January 20, 2018
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/blind-cricket-world-cup-india-beat-pakistan-by-2-wickets-to-win-their-2nd-title-679569″][/link-to-post]
महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, “जहां चाह वहां राज, किसी ने सही ही कहा है जब मन में कुछ करने की इच्छा हो तो रास्ता मिल ही जाता है। टीम इंडिया को सलाम, फाइनल में जीत के लिए उन्हें दिल से शुभकामनाएं।” भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी टीम की तारीफ की। उन्होंने लिखा, ‘‘टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की है। दृष्टिबाधित क्रिकेट विश्व कप खिताब जीतने के लिए बधाई। पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, ‘‘नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप जीतने के लिये भारतीय टीम के प्रत्येक सदस्य को बधाई।’’
Jahan chah wahan raah… As they rightly say, Determination will get you through everything. A big salute to our entire team. Hearty congratulations on winning the #BlindCricketWorldCup. #TeamIndiapic.twitter.com/y9wfRH1JEP
— sachin tendulkar (@sachin_rt) January 20, 2018
Congratulations Bhaaiyon. So very proud of you for winning the finals again and beating Pakistan. May you continue to shine and light our hopes. #BlindCricketWorldCup pic.twitter.com/32sATClb1k
— Virender Sehwag (@virendersehwag) January 20, 2018
Congratulations to each and every member of the Indian team for winning the #BlindCricketWorldCup
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) January 20, 2018
Congratulations Team India! Thrilled to know our men in blue are unstoppable! More support, love & attention ought to be paid to this glorious team. https://t.co/AgyihAgG9Q
— Mithali Raj (@M_Raj03) January 20, 2018
बंगाल क्रिकेट संघ ने भी विश्व कप जीतने के लिए भारतीय नेत्रहीन टीम को बधाई दी। कैब के संयुक्त सचिव अभिषेक डालमिया ने कहा, ‘‘लगातार कोई भी विश्व खिताब हासिल करना कभी भी आसान नहीं है। हमें उम्मीद है कि बीसीसीआई इस तरह के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देने के लिये कदम उठाने पर विचार करेगा।’’