मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने वेस्टइंडीज को बताया 'ट्रू चैंपियन'
वेस्टइंडीज ने रविवार को टी20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को चार विकेट से मात देकर दूसरी बार खिताब पर अपना कब्जा जमाया
Published On Apr 05, 2016, 12:08 PM IST
Last UpdatedApr 05, 2016, 12:08 PM IST

दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की सराहना की है और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) से खिलाड़ियों का समर्थन करने का आग्रह किया है। वेस्टइंडीज ने रविवार को कोलाकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को चार विकेट से मात देकर दूसरी बार खिताब पर अपना कब्जा जमाया। वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम ने भी रविवार को ही टी20 विश्व कप के फाइनल में आस्ट्रेलिया को हरा पहली बार खिताब अपने नाम किया। ये भी पढ़ें: भारतीय टीम का निदेशक रवि शास्त्री को बने रहना चाहिए: वसीम अकरम
वेस्टइंडीज की पुरुष टीम का बोर्ड के साथ वेतन अनुबंध को लेकर विवाद चल रहा है। खिलाड़ियों को बोर्ड से समर्थन भी हासिल नहीं है। तेंदुलकर ने वेस्टइंडीज की जीत के बाद ट्वीट कर लिखा, “वेस्टइंडीज मैदान के बाहर और भीतर तमाम समस्याओं से लड़कर विजेता बन कर उभरी है। वेस्टइंडीज बोर्ड को खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिए और उनकी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।”
वेस्टइंडीज के कप्तान डैरेन सैमी ने भी मैच के बाद बोर्ड और टीम के बीच चल रही समस्याओं का जिक्र किया था। सैमी ने रविवार को मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा था, “हमारा बोर्ड के साथ विवाद चल रहा है। मार्क निकोलस ने हमें बिना दिमाग के खिलाड़ी कहा था। लेकिन, इन सभी बातों के बावजूद टीम एकजुट रही। इन 15 खिलाड़ियों ने दिक्कतों को पीछे छोड़ जुनूनी समर्थकों के सामने शानदार क्रिकेट खेली। यह अद्भुत था। मैं अपनी कोचिंग टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं।”
WI players emerged true champions overcoming challenges on & off the field. West Indian Board should support them & address their concerns.
— sachin tendulkar (@sachin_rt) April 3, 2016