×

सचिन ने अपनी चार सेमीफाइनलिस्ट टीमों की भविष्यवाणी की

भारतीय टीम आज न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में खेले जाने वाले मुकाबले के साथ टी20 विश्व कप का आगाज करेगी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 15, 2016 12:31 PM IST

सचिन तेंदुलकर © Getty Images
सचिन तेंदुलकर © Getty Images

भारतीय क्रिकेट की किवदंती सचिन तेंदुलकर ने टी20 विश्व के लिए चार सेमीफाइनलिस्ट टीमों की भविष्यवाणी की है। सचिन के मुताबिक ये चार टीमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड होंगी। सचिन ने इस दौरान कहा कि अन्य दो टीमों के मुकाबले इंग्लैंड एक ऐसी टीम है जो भारतीय टीम के लिए दिक्कतें खड़ी कर सकती है। सचिन ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पास जितनी गेंदबाजी में गहराई हुआ करती थी वो आज नहीं है। उनकी उत्कृष्ट बल्लेबाजी उन्हें एक बेहतरीन टीम बनाती है। आजतक के साथ बातचीत में सचिन ने कहा, “भले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम की गेंदबाजी में उतनी गहराई ना हो जैसी पहले हुआ करती थी, लेकिन वे आज भी ठीक है। उनकी बल्लेबाजी बहुत अच्छी है जो उन्हें अच्छी टीम बनाती है। दक्षिण अफ्रीका ने भले ही हाल के मैचों में अच्छा प्रदर्शन ना किया हो, लेकिन उनके पास एबी डीविलियर्स हैं।” ये भी पढ़ें: विश्व कप टी20, भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय टीम की मजबूती और कमजोरी का विश्लेषण

इंग्लैंड टीम के बारे में बात करते हुए सचिन ने कहा, “इंग्लैंड अच्छे टी20 खिलाड़ियों के साथ एक बेहतरीन टीम है। मुझे उनका गेंदबाजी आक्रमण पसंद है। मोईन अली एक ऐसे स्पिनर हैं जो अपने दिमाग का इस्तेमाल करके गेंदें फेंकते हैं। वह गेंदें फेंकने के पहले वह अच्छी तरह से जानते हैं कि वे क्या फेंक रहे हैं। ऐसा कतई नहीं है कि वे गेंद डालते हैं और विकेट पा जाते हैं बल्कि इसके लिए वह असरकारी रणनीति का इस्तेमाल करते हैं। उनके पास लेग स्पिनर अदिल रशीद है वह ज्यादा असरदार तब साबित हो सकते हैं अगर वह हवा में गेंद थोड़ा धीमा डालें। हालांकि भारतीय टीम को किसी से डर नहीं है, इंग्लैंड एक ऐसी टीम है जो भारतीय टीम के राह में रोड़ा बन सकती है।”

TRENDING NOW

भारतीय टीम आज न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में खेले जाने वाले मुकाबले के साथ टी20 विश्व कप का आगाज करेगी। भारतीय टीम ने इसके पहले 11 टी20 मैचो में से 10 में जीत दर्ज की है और इस वजह से टीम इंडिया के हौंसले बुलंद हैं। अब ये देखने वाली बात यह है कि किस प्रकार टीम इंडिया न्यूजीलैंड टीम को पहली बार टी20 क्रिकेट में पटखनी दे पाती है।