• Home
  • News
  • Sachin tendulkar recalls special stint with english county club yorkshire 4023767

सचिन तेंदुलकर ने 19 साल की उम्र में खेला था काउंटी क्रिकेट, डेब्यू मैच में किया था धमाका

तेंदुलकर को यॉर्कशॉयर ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज क्रेग मैक्डरमोट की जगह शामिल किया था

Edited By : India.com Staff |May 09, 2020, 07:25 AM IST

Published On May 09, 2020, 07:25 AM IST

Last UpdatedMay 09, 2020, 07:25 AM IST

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने अपने इंग्लिश काउंटी क्लब यॉर्कशॉयर (Yorkshire) के साथ बीते दिनों को याद करते हुए उसे विशेष बताया है. तेंदुलकर का कहना है कि काउंटी क्रिकेट खेलने से उन्हें वहां की परिस्थितियों को अच्छी तरह से समझने में काफी मदद मिली.

कभी अपने बल्ले से गेंदबाजों के दिलों मे खौंफ पैदा करने वाले तेंदुलकर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपने दो फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मेरे काउंटी क्रिकेट के दिनों की यादें. एक 19 साल के क्रिकेटर के तौर पर यॉर्कशॉयर के लिए खेलना मेरे लिए विशेष था क्योंकि इसने मुझे दिशा दिखाई और इंग्लैंड की स्थितियों को समझने में मदद की.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सचिन ने 7 मई 1992 को यॉर्कशॉयर के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने अपना पहला मैच हैंपशॉयर के खिलाफ खेला था. 19 साल के सचिन यॉर्कशॉयर के सबसे पहले विदेशी खिलाड़ी बने थे.

डेब्यू मैच में खेली थी 86 रन की पारी 

तेंदुलकर को यॉर्कशॉयर ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज क्रेग मैक्डरमोट की जगह शामिल किया था. उस समय मैक्डरमोट चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए थे. उस मैच में यॉर्कशॉयर की पूरी टीम पहले दिन ही 250 रन पर ढेर हो गई थी. महज 15 साल की उम्र में अपने फर्स्ट क्लास डेब्यू मैच में मुंबई के लिए शतक लगाने वाले सचिन ने यहां 86 रन की पारी खेली थी. उन्होंने इस दौरान महान तेज गेंदबाज मैलकम मार्शल का भी सामना किया.

सचिन के बाद बतौर विदेशी खिलाड़ी के रूप में इस क्लब से भारत की ओर से युवराज सिंह और चेतेश्वर पुजारा ने भी खेला.

Editor's Pick