- क्रिकेट न्यूज़
- News
- sachin tendulkar remembered ramakant achrekar on his death anniversary
सचिन तेंदुलकर ने कोच रमाकांत आचरेकर को किया याद, पुण्यतिथि पर लिखा इमोशनल मैसेज
आचरेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बचपन के कोच थे. उन्होंने सचिन तेंदुलकर के अलावा विनोद कांबली, अजित अगरकर, चंद्रकांत पंडित और प्रवीण आमरे समेत कई दिग्गज क्रिकेटरों को भी कोचिंग दी थी.
Published On Jan 02, 2023, 12:22 PM IST
Last UpdatedJan 02, 2023, 12:22 PM IST
Sachin tendulkar (Photo-Facebook page)
सचिन तेंदुलकर ने अपने बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया है. सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए सचिन ने उन्हें याद किया. साल 2019 में 87 साल की उम्र में रमाकांत आचरेकर का निधन हो गया था.
सचिन तेंदुलकर ने फेसबुक पर लिखा…उन्होंने मुझे टेकनिक, अनुशासन और सबसे महत्वपूर्ण खेल को सम्मान देना सीखाया. मैं उन्हें हर दिन याद करता हूं. उनके पुण्यतिथि के मौके पर मैं अपने द्रोणाचार्य को सलाम करता हूं. उनके बिना मैं ऐसा क्रिकेटर नहीं हो सकता था.
आचरेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बचपन के कोच थे. उन्होंने सचिन तेंदुलकर के अलावा विनोद कांबली, अजित अगरकर, चंद्रकांत पंडित और प्रवीण आमरे समेत कई दिग्गज क्रिकेटरों को भी कोचिंग दी थी. सचिन तेंदुलकर का अपने गुरु रमाकांत आचरेकर से बेहद गहरा लगाव था.
2010 में रमाकांत आचरेकर को पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया था. वह मुंबई क्रिकेट संघ के मुख्य चयनकर्ता के तौर पर भी काम कर चुके थे. 1990 में ही उन्हें क्रिकेट कोचिंग के लिए अपनी सेवाओं के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. रमाकांत आचरेकर का निधन 2 जनवरी 2019 को मुंबई में हुआ था.