- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sachin Tendulkar requests MCA to launch ODI tournament for Women
सचिन तेंदुलकर ने MCA से महिलाओं के लिए वनडे टूर्नामेंट लॉन्च करने को कहा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर चाहते हैं कि देशभर की प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटर मुंबई में आकर खेलें।
Published On Sep 29, 2018, 02:01 PM IST
Last UpdatedSep 29, 2018, 02:01 PM IST
Sachin Tendulkar © IANS
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का कहना है महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एक वनडे टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना चाहिए। तेंदुलकर ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से ऐसे टूर्नामेंट के आयोजन का अनुरोध भी किया। शुक्रवार रात मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान तेंदुलकर ने ये बयान दिया।
पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “मैं मुंबई क्रिकेट एसोसिशएन से ये अनुरोध करना चाहूंगा, हमारी महिला क्रिकेट टीम ने हमे काफी सम्मान दिलाया है लेकिन उनके लिए कोई टूर्नामेंट नहीं है। मैं अपना ये अनुरोध यहां रख रहा हूं कि हमे महिला क्रिकेट का समर्थन करना चाहिए। एक वनडे टूर्नामेंट हो सकता है, जहां देशभर की महिला क्रिकेट मुंबई में आकर खेलें।” तेंदुलकर के अलावा इस मौके पर पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर, पूर्व बल्लेबाज प्रवीण आमरे और बीसीसीआई के पूर्व डेवलेपमेंट मैनेजर रत्नाकर शेट्टी मौजूद थे।
तेंदुलकर ने इस दौरान अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, “जब मैं 16 साल का था और पाकिस्तान दौरे पर गया था तो मैं कॉन्ट्रेक्ट साइन करने के लिए आधिकारिक स्थिति में नहीं था। मेरे पिता जी ने मेरा कॉन्ट्रेक्ट साइन किया था। यही कारण था कि मैं टाइम्स शील्ड में पहले नहीं खेला। लेकिन जब मैं 18 साल का हुआ तो मैने ये टूर्नामेंट ज्वाइन किया। मैने यहां एक प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी को देखा था जो आगे चलकर विश्वस्तरीय तेज गेंदबाज जहीर खान बना। मैं और जहीर एमआईजी मैदान पर पहली बार एक साथ खेले थे।”