- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sachin tendulkar share video of first mango of the season with mother
सचिन तेंदुलकर ने मां को खिलाया सीजन का पहला आम, शेयर किया वीडियो, हो रही तारीफ
सचिन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. कुछ ही मिनटों में इस वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया. सचिन के मां के प्रति इस प्रेम की खूब सराहना हो रही है.
Published On Mar 26, 2023, 10:27 PM IST
Last UpdatedMar 26, 2023, 10:27 PM IST
Sachin tendulkar (Photo-twitter)
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. अपने फैंस के लिए वह अक्सर फोटो और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं. रविवार को सचिन तेंदुलकर ने अपनी मां के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसकी सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है.
सचिन तेंदुलकर ने अपनी मां रजनी के साथ एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सचिन की मां एक कुर्सी पर बैठी हैं और तभी वहां सचिन पहुंचते हैं. सचिन तेंदुलकर के हाथ में एक प्लेट है, जिसमें कटे हुए आम रखे हैं. सचिन पहले अपनी मां को आम खिलाते हैं और खुद भी खाते हैं. इसके साथ ही सचिन इस वीडियो में अपनी मां से आम के स्वाद के बारे में पूछते हैं, जिस पर उनकी मां जवाब देती है. सचिन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा…सीजन का पहला आम खा रहा हूं. फिर उन्होंने 15 बार ‘वेरी’ ‘वेरी’ लिखकर स्पेशल बताया.
Having this season’s first mango ? with a very very very very very very very very very very very very very very very special person in my life! pic.twitter.com/5xDgDeXKg5
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) March 26, 2023
सचिन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. कुछ ही मिनटों में इस वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया. सचिन के मां के प्रति इस प्रेम की खूब सराहना हो रही है.
49 साल के सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था. उसके बाद वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े.