This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
शेन वार्न ने सौरव गांगुली को चुना सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम का कप्तान
वी वी एस लक्ष्मण 12वें खिलाड़ी, जहीर खान को एकादश में जगह नहीं
Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - December 17, 2015 11:58 AM IST


महान आस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने अपनी सर्वश्रेष्ठ भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान सौरभ गांगुली को बनाया है। जबकि सचिन तेंदुलकर को चौथे नंबर के बल्लेबाज के रूप में टीम में रखा है। अपनी शानदार बल्लेबाजी से हमेशा आस्ट्रेलियाई टीम के लिए सिरदर्द रहे वी. वी. एस. लक्ष्मण को वार्न ने 12वें खिलाड़ी के रूप में चुना है। वार्न जिन देशों के खिलाफ खेले हैं वह उन देशों की सर्वश्रेष्ठ टीम बना रहे हैं। इसी क्रम में इस बार उन्होंने भारतीय टीम का चयन किया। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले तेंदुलकर को वार्न की टीम में चौथे नंबर के बल्लेबाज के रूप में देखना कोई अचरच की बात नहीं है। वार्न तेंदुलकर के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। वार्न ने मंगलवार को अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “इस टीम का चयन करना बहुत मुश्किल था। मैं दिलीप वेंगसरकर, संजय मांजरेकर, रवि शास्त्री और मनोज प्रभाकर जैसे महान खिलाड़ियों के करियर के अंतिम दौर में उनके खिलाफ खेला हूं। मैंने हाल ही में संन्यास ले चुके तेज गेंदबाज जहीर खान को भी खेलते देखा है।”
उन्होंने आगे लिखा, “मैंने जिस भारतीय टीम का चयन किया है वह बहुत मजबूत है। मेरे लिए सबसे बड़ी दुविधा नंबर छह के लिए लक्ष्मण या अजहरुद्दीन में से किसी एक को चुनने की थी। हालांकि उन्होंने इस पर लिखा की नंबर छह का फैसला आखिर में मौजूदा हालात को देख कर लिया जाएगा। वार्न द्वारा चुनी गई भारतीय टीम में वीरेंद्र सहवाग और नवजोत सिंह सिद्धु सलामी बल्लेबाज हैं, जबकि नंबर तीन पर ‘द वॉल’ राहुल द्रविड़ को रखा गया है। चौथे नंबर पर तेंदुलकर और पांचवें नंबर पर टीम के कप्तान सौरभ गांगुली हैं। नंबर छह पर अजहरुद्दीन और सातवें नंबर पर महान हरफनमौला खिलाड़ी कपिल देव हैं। ALSO READ : टी-20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किसे बनाया सलाहकार
TRENDING NOW
वार्न ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी मौजूदा एकदिवसीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को सौंपी है। टीम में स्पिन गेंदबाजी की कमान अनिल कुंबले और हरभजन सिह संभालेंगे। वहीं जवागल श्रीनाथ को तेज गेंदबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया है। इसके बाद वार्न सर्वश्रेष्ठ एशेज एकादश और सर्वश्रेष्ठ श्रीलंका एकादश की घोषणा एक साथ करेंगे। ALSO READ : रोहित शर्मा की पत्नी रितिका साजदेह के बारे में रोचक बातें
