This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
पुलिसकर्मियों के जीवन पर बनी फिल्म को सचिन ने सराहा
मेरे बड़े भाई ने मुझे आगामी मराठी फिल्म 'पुलिस लाइन-एक पूर्ण सत्य' के बारे में बताया जो कि पुलिसकर्मियों के जीवन की चुनौतियों पर आधारित है
Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - January 24, 2016 12:38 PM IST


देश के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पुलिसकर्मियों के जीवन पर बनी एक मराठी फिल्म का समर्थन कर मराठी सिनेमा के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया है। तेंदुलकर ने एक बयान में कहा, “मेरे बड़े भाई ने मुझे आगामी मराठी फिल्म ‘पुलिस लाइन-एक पूर्ण सत्य’ के बारे में बताया जो कि पुलिसकर्मियों के जीवन की चुनौतियों पर आधारित है।” उन्होंने कहा, “उनकी अलग मुश्किलें होती हैं, वे दूसरों की मदद करते हैं, लेकिन खुद अपने परिवार की मदद नहीं कर सकते, क्योंकि वे हर समय ड्यूटी पर होते हैं। वे अपने बच्चों के जन्मदिन और अन्य त्योहारों पर भी अपने परिवार के साथ नहीं होते।” ये भी पढ़ें: टीम इंडिया से मिली हार के बाद स्टीव स्मिथ ने दिया बड़ा बयान
पुलिसकर्मियों की मुश्किलों के बारे में तेंदुलकर ने कहा, “यह कहकर कि ड्यूटी निभाना तो उनकी जिम्मेदारी का हिस्सा है, हम उनके काम को नजरअंदाज कर देते हैं।” तेंदुलकर ने कहा, “किसी भी उत्सव के मौके पर शहर की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी मौजूद होते हैं, लेकिन वे खुद उस उत्सव में शामिल नहीं हो पाते। लोगों को समझना चाहिए कि उनका भी निजी जिंदगी होती है और ‘पुलिस लाइन-एक पूर्ण सत्य’ में भी यही है।” ये भी पढ़ें: टीम इंडिया ने हमेशा प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट खेला: धोनी
सूत्रों के मुताबिक, सचिन के बड़े भाई नितिन तेंदुलकर ने फिल्म का शीर्षक गीत लिखा है, जो महाराष्ट्र पुलिस को समर्पित है। राजू पारसेकर के निर्देशन में बनी फिल्म पांच फरवरी को रिलीज होगी।
TRENDING NOW
फिल्म का निर्माण वैशाली पवार और रुपाली पवार ने किया है और संतोष जुवेकर, सयाली संजीव, निशा पारुलेकर, विजय कदम, प्रदीप काबरे और जयवंत वाडेकर इसमें प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
