डी गुकेश की ऐतिहासिक जीत से क्रिकेट जगत भी गदगद, सचिन से लेकर सहवाग तक सबने दी बधाई

डी गुकेश के वर्ल्ड चेस चैंपियन बनने के बाद क्रिकेट जगत में भी खुशी की लहर है. सचिन से लेकर सहवाग तक हर किसी ने उन्हें बधाई दी है.

Edited By : Saurav Kumar |Dec 12, 2024, 11:13 PM IST

Published On Dec 12, 2024, 11:13 PM IST

Last UpdatedDec 12, 2024, 11:13 PM IST

Image Credit: X

Cricketers Congrats D Gukesh: भारत के लिए आज का दिन काफी खास और ऐतिहासिक रहा. दरअसल, आज भारतको विश्वनाथन आनंद के बाद चेस का दूसरा वर्ल्ड चैंपियन मिल गया है. सिंगापुर में खेले गए वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में भारत के 18 साल के डी गुकेश ने इतिहास रचते हुए खिताब अपने नाम किया.

गुकेश जीत के साथ वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप इतिहास के सबसे उम्र के चैंपियन बने. भारत के इस लाल ने चीज के डिफेंडिंग चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर यह खिताब अपने नाम किया. गुकेश की जीत के बाद पूरे भारत में जश्न का माहौल है. गुकेश को भारत के कोने-कोने से बधाई के संदेश मिल रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

10 साल का सपना हुआ पूरा

डी गुकेश वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना पिछले 10 साल से देख रहे थे. गुकेश और डिंग के बीच खिताबी मुकाबला काफी कांटे का रहा. हालांकि मैच के अंत तक गुकेश ने अपना संयम और ध्यान बनाए रखा. समय के दवाब में चीन के डिंग से एक चाल गलत हुई जिसका फायदा गुकेश को मिला और उन्होंने इसमें कोई गलती नहीं की और डिंग को शतरंज के खेल में मात दी. गुकेश की जीत के बाद काफी भावुक और खुश नजर आए. उनकी भाव बता रही थी कि उन्होंने इस पल के लिए कितने साल की मेहनत की थी.

गुकेश की जीत के बाद क्रिकेट जगत में भी खुशी की लहर

डी गुकेश की ऐतिहासिक जीत के बाद क्रिकेट जगत में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. गुकेश को क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से लेकर वीरेंदर सहवाग तक कई क्रिकेटरों ने अपनी बधाई संदेश भेजे हैं. गुकेश की कामयाबी से पूरा देश गौरवान्वित है. पूरा देश गुकेश को अपनी बधाई संदेश भेज रहा है.

Editor's Pick