भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट संघ को मान्यता देने पर विचार करे बीसीसीआई: सचिन तेंदुलकर

टीम इंडिया ने चौथी बार दृष्टिबाधित विश्व कप जीता है।

Edited By : Press Trust of India |Feb 07, 2018, 03:04 PM IST

Published On Feb 07, 2018, 03:04 PM IST

Last UpdatedFeb 07, 2018, 03:04 PM IST

सचिन तेंदुलकर © Getty Images

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बीसीसीआई से आग्रह किया है कि वह भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट संघ ( केबी ) को अपने संरक्षण में लेकर इसके खिलाड़ियों को बोर्ड की पेंशन योजना के तहत ले आये। तेंदुलकर ने प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष विनोद राय को पत्र लिखकर केबी को मान्यता देने की अपील की। भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट टीम ने 20 जनवरी को पाकिस्तान को हराकर विश्व कप जीता था।

तेंदुलकर ने लिखा, ‘‘हमने लगातार चौथी बार नेत्रहीन विश्व कप जीता । मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट संघ को बीसीसीआई से मान्यता देने पर विचार करे।’’ टीम के जुझारूपन की तारीफ करते हुए उन्होंने इसे दूसरों के लिये मिसाल बताया। उन्होंने कहा, “इस टीम ने कई बाधाओं का सामना करके अपना ध्यान देश का नाम रोशन करने पर रखा है। ये जीत प्रेरणा देने वाली है और हमें इंसानी दिमाग की अंतहीन क्षमता से रूबरू कराती है।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/world-champion-indian-blind-cricketer-are-struggling-with-financial-crisis-680553″][/link-to-post]

उन्होंने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि बीसीसीआई ने अतीत में भी इन खिलाड़ियों का साथ दिया है और इस बार भी देगा।’’ तेंदुलकर ने कहा, ‘‘आप इन खिलाड़ियों को बीसीसीआई की पेंशन योजना के तहत ला सकते हैं ताकि दीर्घकालिन वित्तीय सुरक्षा मिले।’’ पिछले दिनों पीटीआई में छपी एक खबर में बताया गया था कि भारतीय नेत्रहीन टीम के खिलाड़ी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। टीम के कई क्रिकेटर खेती करके पैसे कमाते हैं तो कोई घरों में दूध बेचकर गुजारा चलाता है। ऐसे में बीसीसीआई से मिलने वाली मदद इन खिलाड़ियों की जिंदगी बदल सकती है।

Editor's Pick