- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sachin tendulkar urges shafali verma to keep chasing her dreams 3941585
तेंदुलकर ने 16 वर्षीय ओपनर शेफाली से कहा-अपने सपनों के पीछे जाती रहो क्योंकि सपने...
ओपनर शेफाली अपने आदर्श सचिन को छह साल से भी अधिक समय पहले लाहली में उनके अंतिम रणजी ट्रॉफी मैच में खेलते हुए देखने पहुंची थी
Published On Feb 12, 2020, 08:34 PM IST
Last UpdatedFeb 12, 2020, 08:34 PM IST
भारत की महिला टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल 16 वर्षीय शेफाली वर्मा ने हाल में ऑस्ट्रेलिया में अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की थी. शेफाली ने इस मुलाकात को सपना सच होने जैसा बताया था क्योंकि वह सचिन के खेल को देखकर बड़ी हुई हैं. महिला टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है जहां 21 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है.
राहुल की शानदार फॉर्म को देख धवन बोले-केएल 12वें नंबर पर भी उतरकर सेंचुरी जड़ सकते हैं
ओपनर शेफाली अपने आदर्श सचिन को छह साल से भी अधिक समय पहले लाहली में उनके अंतिम रणजी ट्रॉफी मैच में खेलते हुए देखने पहुंची थी और इस महान क्रिकेटर ने अब उनके विदाई घरेलू मैच में पहुंचने के लिए इस 16 साल की क्रिकेटर की सराहना की है.
The reason I took up this game was because of Sachin sir. My whole family has not just idolised but literally worshipped him. Today is a special day for me that I got to meet my childhood hero. It was a dream come true for me. @sachin_rt pic.twitter.com/J36oiWxVRD
— Shafali Verma (@TheShafaliVerma) February 10, 2020
शेफाली को जवाब देते हुए तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘आपसे हुई मुलाकात काफी अच्छी रही, शेफाली. आपसे पता चला कि आप किस तरह मेरा अंतिम रणजी मैच देखने के लिए लाहली पहुंची थीं और अब आपको भारत के लिए खेलते हुए देखना शानदार है.’
उन्होंने कहा, ‘अपने सपनों के पीछे जाती रहो क्योंकि सपने सच होते हैं. खेल का लुत्फ उठाओ और हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करो.’ तेंदुलकर ने अपना आखिरी रणजी मैच लाहली में मुंबई की ओर से हरियाणा के खिलाफ अक्टूबर 2013 में खेला था.