This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
ऋषि कपूर के निधन पर विराट को नहीं हो रहा विश्वास, सचिन बोले- उनकी फिल्में देखकर बड़ा हुआ
बॉलीवुड की लीजेंड ऋषि कपूर का गुरुवार सुबह 67 साल की उम्र में केंसर के चलते निधन हो गया. अपने पीछे पत्नी नीतू कपूर के अलावा बेटे रणबीर और बेटी रिद्धिमा कपूर को छोड़ गए हैं. एक दिन पहले हुई इरफान खान की मृत्यु के सदमे से अभी फैन्स उबरे भी नहीं थे कि अब...
Written by India.com Staff
Last Published on - April 30, 2020 11:51 AM IST

बॉलीवुड की लीजेंड ऋषि कपूर का गुरुवार सुबह 67 साल की उम्र में केंसर के चलते निधन हो गया. अपने पीछे पत्नी नीतू कपूर के अलावा बेटे रणबीर और बेटी रिद्धिमा कपूर को छोड़ गए हैं. एक दिन पहले हुई इरफान खान की मृत्यु के सदमे से अभी फैन्स उबरे भी नहीं थे कि अब सुपरस्टर ऋषि कपूर की मृत्यु ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया है. खेल जगत के दिग्ग्जों ने ऋषि कपूर को कुछ इस अंदाज में श्रद्धांजलि दी.
विराट कोहली ने कहा, “सच में इसपर विश्वास नहीं हो रहा है. कल इरफान खान और आज ऋषि कपूर जी. इस बात पर विश्वास कर पाना मुश्किल है कि एक लीजेंड का देहांत हो गया है. मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.”
This is unreal and unbelievable. Yesterday Irrfan Khan and today Rishi Kapoor ji. It’s hard to accept this as a legend passes away today. My condolences to the family and may his soul rest in peace
— Virat Kohli (@imVkohli) April 30, 2020
सचिन तेंदुलकर ने ऋषि कपूर की एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा, “ऋषि कपूर की मृत्यु की खबर सुनकर मैं काफी दुखी हूं. मैं उनकी फिल्में देखकर ही बड़ा हुआ हूं. मैं जब भी उनसे मिला वो मुझे काफी सरल स्वभाव के व्यक्ति लगे. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. मेरी संवेदनाएं नीतू जी, रणबीर कपूर और पूरे कपूर परिवार के साथ है.”
Very very sad to hear about the passing away of Rishi ji. I grew up watching his movies and he was always very gracious when we met over the years. May his soul Rest in Peace.
My heartfelt condolences to Neetu ji, Ranbir and the whole Kapoor family. pic.twitter.com/MItdmmSnVz
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 30, 2020
वीरेंद्र सहवाग ने कहा, “ऋषि कपूर की मृत्यु की खबर सुनकर निराश हूं. उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. ओम शांति.”
Extremely disheartened to learn about the passing away of #RishiKapoor ji. Heartfelt condolences to his family. Om Shanti ! pic.twitter.com/fXcbomrpN5
— Virender Sehwag (@virendersehwag) April 30, 2020
शिखर धवन, “ऋषि कपूर की मृत्यु की खबर से मैं हैरान हूं. मेरी संवदेनाएं उनके परिवार के साथ हैं.”
It’s shocking to hear about the sudden demise of #RishiKapoor ji. My heartfelt condolences to his family and friends. May his soul rest in peace pic.twitter.com/pAfOGhdzm0
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) April 30, 2020
अनिल कुंबले ने कहा, “ऋषि कपूर मेरे बचपन के हीरो थे जो आज चले गए. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ है.”
भारतीय महिला टीम के कोच डब्ल्यूवी रमन ने कहा, “हे भगवान, सिनेमा जगत अभी इरफान खान की मृत्यु के गम से निकल भी नहीं पाया था कि एक और महान अभिनेता की मौत की खबर मिल गई. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे”
