add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

इंग्लैंड की टीम को दुनिया भर से मिल रही बधाई, जानिए सचिन, कोहली, युवराज, डिविलियर्स ने क्या लिखा ? 

दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गजों ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 का खिताब जीतने पर बधाई दी है.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - November 14, 2022 10:11 AM IST

इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीत लिया है. इंग्लैंड की जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा है. सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या, विराट कोहली, युवराज सिंह, एबी डिविलियर्स सहित दुनिया भर के खिलाड़ियों ने भी इंग्लैंड की टीम को अपनी शुभकामनाएं दी है.

दिग्गज खिलाड़ियों ने क्या कहा ?

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका के महान खिलाड़ी सनथ जयसूर्या ने ट्वीट किया…क्रिकेट का एक मजबूत मनोरंजक ब्रांड खेलने के लिए इंग्लैंड को बधाई। कभी हार न मानने के लिए अच्छा खेला.

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड की जीत को एक शानदार उपलब्धि बताया और रविवार के मैच में शाहीन आफरीदी की चोट के दुर्भाग्यपूर्ण समय को एक महत्वपूर्ण क्षण बताया. तेंदुलकर ने एक ट्वीट में कहा कि इंग्लैंड को आपका दूसरा टी20 विश्वकप जीतने पर बधाई। शानदार उपलब्धि। यह एक करीबी मुकाबला था और यह और भी दिलचस्प होता अगर आफरीदी चोटिल नहीं होते। यह विश्व कप सही मायने में उतार-चढ़ाव वाला रहा है.

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 2022 टी20 विश्व कप जीतने के लिए इंग्लैंड को बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया. कोहली ने तस्वीर के साथ लिखा, बधाई इंग्लैंड, आप जीतने योग्य थे.

इस बीच, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बेन स्टोक्स की तारीफ करते हुए कहा कि यह ऑलराउंडर बड़े पलों को जीतना जानता है।

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘ससुराल वालों को बधाई!!’

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर और जाने-माने कमेंटेटर इयान राफेल बिशप को लगता है कि इंग्लैंड वास्तव में जीत का हकदार है.

एबी डिविलियर्स ने ट्वीट किया, “शानदार इंग्लैंड! निस्संदेह टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ टीम।”

TRENDING NOW

एक अन्य भारतीय लीजेंड – वीवीएस लक्ष्मण ने फाइनल को एक महान मैच कहा. लक्ष्मण ने ट्वीट किया कि एमसीजी में 80,000 से अधिक प्रशंसकों के सामने शानदार फाइनल। इंग्लैंड को उनकी रोमांचक खिताबी जीत के लिए और पाकिस्तान को शानदार फाइट करने के लिए बधाई.

इनपुट- आईएएनएस