- क्रिकेट न्यूज़
- News
- sachin tendulkar virender sehwag congratulate rafael nadal on 14th french open
राफेल नडाल ने रचा इतिहास, तेंदुलकर, सहवाग और क्रिकेटर्स ने दिया खास मेसेज
राफेल नडाल ने रविवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने अपना 14वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। उनकी इस उपलब्धि पर क्रिकेट जगत ने भी बधाई दी।
Published On Jun 06, 2022, 10:02 AM IST
Last UpdatedJun 06, 2022, 10:02 AM IST
राफेल नडाल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिर क्यों उन्हें ‘लाल बजरी का बादशाह’ कहा जाता है। रविवार को उन्होंने 14वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता। फाइनल में 36 वर्षीय इस खिलाड़ी ने नॉर्वे के कैस्पर रूड को मात दी। रूट किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले अपने देश के पहले खिलाड़ी हैं। नडाल ने रूट को सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 6-0 से हराया।
यह फाइनल मुकाबला 2 घंटे 18 मिनट तक चला। नडाल फ्रैंच ओपन का खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने। उन्होंने स्पेन के हमवतन खिलाड़ी एंड्रस गिमेनो (Andres Gimeno) के रिकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने 34 साल और 305 दिन की उम्र में साल 1972 में फ्रेंच ओपन जीता था।
नडाल के इसके साथ ही कुल 22 ग्रैंड स्लैम खिताब हो गए हैं। उन्होंने समकालीन रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच से बढ़त मजबूत कर ली है। इन दोनों खिलाड़ियों के नाम 20-20 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं।
भारतीय क्रिकेट जगत ने भी ट्विटर पर इस खिलाड़ी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है-
A modern day Hercules who just will not melt in the hottest Claypot. Starts favourite to make it 15 only. Just insane. Salute forever @RafaelNadal @rolandgarros #Nadal #FrenchOpen pic.twitter.com/XXfMHRgmku
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) June 5, 2022
To go out there and win a record 14th @rolandgarros & 22nd Grand Slam at the age of 36 is an incredible achievement.
Congratulations @RafaelNadal! 🏆🎾 pic.twitter.com/MAxsEklfFQ
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) June 5, 2022
King of clay.
What a Champion.
NADAL
Number 14 at #RolandGarros pic.twitter.com/KAp3aUraoo— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 5, 2022
To see you come back year after year and perform the way you do is just magical.Congratulations on winning your 14th @rolandgarros win Rafa.
You’re an inspiration for every kid around the world. pic.twitter.com/6s7OD5WMqg— VVS Laxman (@VVSLaxman281) June 5, 2022
What a match that was. Dominated Ruud totally to lift the 14th French Open. @RafaelNadal you’re incredible! Congratulations 🎉 Keep ‘em titles coming 🔥 #RolandGarros pic.twitter.com/Re2XyPA6mx
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) June 5, 2022