BCCI लोकपाल के सामने पेश हुए सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण

तेंदुलकर और लक्ष्मण दोनों ने तीन घंटे से भी अधिक समय तक अपना पक्ष पेश किया। इस मामले में 20 मई को एक और सुनवाई हो सकती है।

Edited By : Press Trust of India |May 14, 2019, 10:29 PM IST

Published On May 14, 2019, 10:29 PM IST

Last UpdatedMay 14, 2019, 10:29 PM IST

Laxman with sachin @BCCI

सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण ने हितों के टकराव के मामले में मंगलवार को बीसीसीआई आचार अधिकारी और लोकपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) डी के जैन के सामने अपने बयान दर्ज कराए।

पढ़ें: गांगुली बोले- कोहली के आईपीएल कप्तानी रिकॉर्ड की तुलना टीम इंडिया की कप्‍तानी से ना करें

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शिकायतकर्ता संजीव गुप्ता भी अलग से पेश हुए और पता चला है कि बीसीसीआई लोकपाल जैन ने उन्हें लिखित में बयान दर्ज कराने के लिए कहा है।

तेंदुलकर और लक्ष्मण दोनों ने तीन घंटे से भी अधिक समय तक अपना पक्ष पेश किया। इस मामले में 20 मई को एक और सुनवाई हो सकती है।

पढ़ें: करोड़ों के खिलाड़ी और बदली हुई जर्सी भी नहीं बदल पाए राजस्‍थान के भाग्‍य

तेंदुलकर और लक्ष्मण दोनों क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य हैं और इसके साथ ही वे आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद से भी जुड़े हुए हैं।

इन दोनों ने हितों के टकराव का खंडन किया था। तेंदुलकर ने कहा था कि मुंबई इंडियंस के साथ वह स्वैच्छिक काम करते हैं जबकि लक्ष्मण ने कहा कि अगर उनका हितों का टकराव साबित हो जाता है तो वह सीएसी से त्यागपत्र दे देंगे।

Editor's Pick