क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाना चाहिए: सचिन तेंदुलकर

तेंदुलकर ने ‘दीपा करमाकर-द स्माल वंडर’ किताब के मुंबई में विमोचन के मौके पर ये बात कही।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 23, 2019, 12:50 AM IST

Published On Jan 23, 2019, 12:50 AM IST

Last UpdatedJan 23, 2019, 12:50 AM IST

Sachin Tendulkar Getty Images

Sachin Tendulkar (File Photo) @ Getty Images

मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट को ओलंपिक खेलों में शामिल करने की वकालत करते हुए मंगलवार को कहा कि अब इस खेल के अलग अलग प्रारूप हैं। ऐसे में क्रिकेट के खेल के महाकुंभ में शामिल होने से इसका विश्व में अधिक प्रसार होगा।

पढ़ें:- ICC अवार्ड्स में विराट कोहली का दबदबा, झटके टॉप 3 पुरस्कार

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तेंदुलकर ने ‘दीपा करमाकर-द स्माल वंडर’ किताब के मुंबई में विमोचन के अवसर पर कहा, ‘‘क्रिकेटर होने के नाते मैं कहूंगा कि खेल का वैश्वीकरण होना चाहिए। कुछ समय पहले मैं रियो ओलंपिक में था। मैंने थॉमस बाक (आईओसी अध्यक्ष) से बात की और उनसे कहा कि मुझे लगता है कि क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाना चाहिए।’’

पढ़ें:- पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन के इलाज के लिए क्रुणाल पांड्या ने दिया ब्‍लैंक चैक

तेंदुलकर ने कहा कि अगर क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करना है तो अन्य टीमों को तैयारियों के लिये पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। ‘‘बाक के दिमाग में यह बात थी कि पांच दिनी क्रिकेट को कैसे ओलंपिक में शामिल किया जा सकता है। क्रिकेट उन कुछेक खेलों में शामिल हैं जिसके कई प्रारूप हैं जैसे वनडे, टी20, टी10 और जब तक (आईओसी) क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाता है तो हो सकता है कि तब तक पांच ओवरों का खेल भी शुरू हो जाए।’’

तेंदुलकर ने कहा, ‘‘लेकिन क्रिकेटर होने के नाते मुझे लगता है कि यह खेल ओलंपिक में होना चाहिए। मैं निसंदेह ऐसा देखना चाहता हूं।’’

(एजेंसी)

Editor's Pick