सचिन ने किया अपनी वर्ल्‍ड कप-XI का ऐलान, हार्दिक-जडेजा को भी मिली जगह

सचिन तेंदुलकर की विश्‍व कप टीम में पांच भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी गई है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 16, 2019, 03:40 PM IST

Published On Jul 16, 2019, 03:40 PM IST

Last UpdatedJul 16, 2019, 03:40 PM IST

Sachin Tendulkar AFP

Sachin Tendulkar (File Photo) @ AFP

मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर ने विश्‍व कप के लिए अपनी पसंदीदा प्‍लेइंग इलेवन टीम का ऐलान किया। खास बात ये है कि इस टीम में सचिन ने हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा को जगह दी है। विश्‍व कप में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। उन्‍होंने नौ मैचों में 32 की औसत से 226 रन बनाए। गेंदबाजी के दौरान प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्‍होंने टीम के लिए 10 विकेट निकाले।

पढ़ें:- स्‍वदेश में न्‍यूजीलैंड टीम का स्‍वागत समारोह टला, ये है वजह

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वहीं, रवींद्र जडेजा की बात की जाए तो उन्‍हें विश्‍व कप में ज्‍यादा मौके नहीं मिले। जडेजा दो मैचों में प्‍लेइंग इलेवन का हिस्‍सा रहे। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्‍हें बल्‍लेबाजी का मौका मिला, जिसमें मुश्किल घड़ी में उन्‍होंने 77 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी के दौरान उन्‍होंने दो विकेट निकाले। जडेजा विश्‍व कप में शानदार फील्डिंग के लिए भी चर्चा में रहे।

सचिन तेंदुलकर की विश्‍व कप-11 टीम में पांच भारतीयों को शामिल किया गया है। सलामी बल्‍लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा के साथ जोनी बेयरस्‍टो को जगह दी गई है। न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान केन विलियमसन को कप्‍तानी की जिम्‍मेदारी दी गई है।

पढ़ें:- ऑस्‍ट्रेलियाई मीडिया हाउस के खिलाफ मानहानि केस जीते गेल

सचिन ने विराट कोहली को नंबर-3 की जगह चार नंबर पर बल्‍लेबाजी के लिए चुना है। वो विलियमसन को तीन नंबर पर बल्‍लेबाजी करते हुए देखना चाहते हैं। बांग्‍लादेश के शाकिब अल हसन को नंबर-5 पर बल्‍लेबाजी के लिए चुना गया है।

बता दें कि विश्‍व कप में शाकिब ने आठ मैचों में 606 रन बनाए। वो सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में तीसरे स्‍थान पर रहे। नौ मैचों में 578 रन के साथ विलियमसन इस सूची में चौथे स्‍थान जबकि विराट (443 रन) 11वें स्‍थान पर हैं।

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में मैच विनिंग पारी खेलने वाले बेन स्‍टोक्‍स को सचिन ने छठे नंबर पर बल्‍लेबाजी के लिए चुना है। निचले क्रम में हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा को बल्‍लेबाजी की जिम्‍मेदारी दी गई है।

गेंदबाजी की बात की जाए ऑलराउंडर स्‍टोक्‍स, पांड्या और जडेजा के अलावा सचिन अपनी टीम में जसप्रीत बुमराह, ऑस्‍ट्रेलिया के मिशेल स्‍टार्क और इंग्‍लैंड के जोफ्रा आर्चर को देखना चाहते हैं।

Editor's Pick