×

सचिन ने विराट कोहली को बर्थडे पर दी अनोखे अंदाज में बधाई, लिखा ये खास संदेश

क्रिकेट जगत 5 नवंबर को विराट कोहली के 34वें जन्मदिन के जश्न में डूबा है। फैंस के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटर भी कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इनमें महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - November 5, 2022 7:00 PM IST

5 नवंबर यानी आज पूरा क्रिकेट जगत विराट कोहली के 34वें जन्मदिन के जश्न में डूबा है। T20 वर्ल्ड कप 2022 में बल्लेबाजी से झंडे गाड़ रहे कोहली के लिए ये जन्मदिन बहुत ही खास है। पाकिस्तान के खिलाफ करिश्माई पारी खेलने के बाद कोहली लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। यही वजह है कि कोहली के जन्मदिन को पूरी दुनिया में सेलिब्रेट किया जा रहा है और फैंस अनोखे अंदाज में अपने चहेते क्रिकेटर को जन्मदिन की बधाई भेज रहे हैं।

फैंस के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटर भी कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इनमें महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं। सचिन ने बेहद ही शानदार अंदाज में कोहली को जन्मदिन की बधाई दी है।

सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, “डियर विराट, जब आप वर्ल्ड कप के बीच में मोमबत्तियां बुझा रहे हैं, तो आपकी विश वही होगी जो दुनिया भर के सभी भारतीयों की है। आपका जन्मदिन शानदार हो और आप सभी को शुभकामनाएं!”

 

TRENDING NOW