- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sachin Tendulkar’s advice to Indian Batsman- You need to be aggressive against Mohammad Aamir
'मोहम्मद आमिर के खिलाफ आक्रामक होकर खेलें भारतीय बल्लेबाज'
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया को मोहम्मद आमिर के खिलाफ सतर्क रहने की सलाह दी है।
Published On Jun 14, 2019, 03:21 PM IST
Last UpdatedJun 14, 2019, 03:21 PM IST
विराट कोहली, मोहम्मद आमिर © Getty Images
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली की टीम को चेतावनी देते हुए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के खिलाफ सतर्क रहने के लिए कहा है और इस गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक रुख दिखाने की सलाह दी है। विश्व कप के अहम मैच में भारतीय टीम रविवार को मैनचेस्टर में पाकिस्तान से भिड़ेगी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद सचिन ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा, “रोहित और विराट टीम के दो सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और पाकिस्तान मैच में इन दोनों को जल्द आउट करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा होगा। आमिर और वहाब रियाज शुरुआत में विकेट लेना चाहेंगे। लेकिन रोहित और विराट को लंबी पारी खेलने पर ध्यान देना चाहिए। योजना यही होनी चाहिए कि बाकी खिलाड़ी उनके इर्द-गिर्द खेले।”
पाकिस्तान के साथ खेलने के लिए भारत से विनती नहीं करेंगे एहसान मनी
आमिर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में दमदार गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर पांच विकेट चटकाए।
तेंदुलकर ने कहा, “मैं उसके खिलाफ नकारात्मक भावना के साथ बल्लेबाजी करते हुए डॉट गेंद नहीं खेलूंगा। मैं चाहूंगा कि मौका मिलने पर भारतीय बल्लेबाज अपने शॉट खेले और सकारात्मक रहें। पिच पर जाकर सकारात्मक रहते हुए डिफेंड करने की आवश्यकता है, हमें कुछ अलग नहीं करना।”
उन्होंने कहा, “हमें हर डिपार्टमेंट में आक्रामक होने की आवश्यकता है। शारीरिक भाषा बहुत महत्वपूर्ण है, अगर आप आत्मविश्वास के साथ डिफेंड करते हैं तो गेंदबाज को पता चलेगा कि आप कंट्रोल में हैं।”