• Home
  • News
  • Sachin Tendulkar’s ‘Desert Storm’ voted his top ODI innings in ICC Polls

आईसीसी मतदान में सचिन तेंदुलकर की 143 रन की पारी को बताया गया बेस्ट

तेंदुलकर ने 1998 में त्रिकोणीय श्रृंखला के 22 अप्रैल को खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह पारी खेली थी

Edited By : Press Trust of India |Apr 25, 2020, 02:35 PM IST

Published On Apr 25, 2020, 02:35 PM IST

Last UpdatedApr 25, 2020, 02:35 PM IST

Sachin Tendulkar @instagram

सचिन तेंदुलकर के 47वें जन्मदिन पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एकदिवसीय इंटरनेशनल मैचों में उनकी पारियों के लिए मतदान कराया जिसमें शारजाह में खेली गई 143 रन की पारी को सर्वश्रेष्ठ आंका गया।

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए नियमों में विशेष रियायत देने को तैयार है ऑस्‍ट्रेलिया सरकार !

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तेंदुलकर ने 1998 में त्रिकोणीय श्रृंखला के 22 अप्रैल को खेले गये मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह पारी खेली थी। भारत मैच हार गया था लेकिन उनकी इस पारी के दम पर वह फाइनल में पहुंचने में सफल रहा। तेंदुलकर ने अपने 25वें जन्मदिन पर खेले गए फाइनल में भी 134 रन बनाए और भारत को खिताब दिलाया था।

तेंदुलकर ने अपनी 143 रन की पारी के दौरान 131 गेंदों का सामना किया तथा नौ चौके और पांच छक्के लगाए। इसे आज भी वनडे की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक गिना जाता है। उस दिन शारजाह में तूफान भी आया था और इसलिए तेंदुलकर की इस पारी को ‘डेजर्ट स्ट्रॉम’ के नाम से भी जाना जाता है।

आईसीसी ने मतदान के नतीजों को घोषित करते हुए ट्वीट किया, ‘यह बेहद करीबी मुकाबला रहा लेकिन आखिर में तेंदुलकर की शारजाह में खेली गयी 143 रन की अविस्मरणीय ‘डेजर्ट स्ट्रॉम’ पारी को उनकी सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी आंका गया।’

शोएब अख्‍तर का संदेश, ‘मैदान-ए-जंग’ में सचिन तेंदुलकर का सामना मेरे लिए बड़ा खजाना

उस पारी के बारे में तब वर्तमान भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा था, ‘मैंने अपने जीवन में कभी इतनी बढ़िया पारी नहीं देखी।’

लेकिन इस पारी को पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप 2003 में सेंचुरियन में खेली गयी 98 रन की पारी से कड़ी चुनौती मिली। तेंदुलकर ने 12 चौकों और एक छक्के की मदद से यह पारी खेली और सईद अनवर के शतक को बेकार करके भारत को जीत दिलाई थी।

इन दोनों पारियों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2009 में हैदराबाद में खेली गई 175 रन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में नाबाद 200 रन भी उनकी शीर्ष चार पारियों में जगह बनाने में सफल रही। तेंदुलकर ग्वालियर में खेली गयी पारी से वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे।

Editor's Pick