- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sachin Tendulkar’s fans are angry with Cricket Australia’s for Damien Fleming tweet
सचिन के जन्मदिन पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के ट्वीट पर भड़के तेंदुलकर के फैन
हर तरफ से सचिन को बधाई संदेश आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) बेहद निराशाजनक ट्वीट किया है।
Published On Apr 24, 2018, 06:49 PM IST
Last UpdatedApr 24, 2018, 06:49 PM IST
डिजाइन फोटो © FACEBOOK PAGE
24 अप्रैल का जहां एक तरफ क्रिकेटप्रेमी भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं। हर तरफ से उनको बधाई संदेश आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) बेहद निराशाजनक ट्वीट किया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के किए गए एक ट्वीट पर मास्टर ब्लास्टर के फैंस भड़क गए। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग का जन्मदिन 24 अप्रैल को आता है। फ्लेमिंग को जन्मदिन की बधाई एक ट्वीट किया गया जिसमें एक पुराना वीडियो अपलोड किया गया है।
Some @bowlologist gold from the man himself – happy birthday, Damien Fleming! pic.twitter.com/YcoYA8GNOD
— cricket.com.au (@CricketAus) April 24, 2018
वीडियो में फ्लेमिंग को तेंदुलकर को बोल्ड करते हुए दिखाया गया है। गौरतलब है कि सचिन के जन्मदिन पर इस उनके फैंस इस तरह का वीडियो देखने के बाद काफी भड़के हुए हैं। सोशल मीडिया पर इसपर काफी प्रतिक्रिया आ रही है। फैंस का कहना है कि इस मौके पर सीए फ्लेमिंग का कोई और भी वीडियो अपलोड कर सकता था।
ऑस्ट्रेलियाई नहीं सुधरने वाले
एक प्रशंसक ने लिखा, ‘चाहे कितने भी बैन लगा दो, ऑस्ट्रेलियाई नहीं सुधरने वाले।’ किसी ने सचिन के 1998 में शारजाह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पारी का वीडियो पोस्ट कर उन्हें यह दिखाने की कोशिश की जिसमें तेंदुलकर फ्लेमिंग की गेंद पर गगनचुंबी छक्के जड़ रहे हैं।
How about This @CricketAus ?
A Classic cover drive as Birthday gift from one Birthday boy @sachin_rt to another Birthday boy @bowlologist pic.twitter.com/TxF1v11UIr
— शशांक (@iShhhshank) April 24, 2018
गौरतलब है कि यह वीडियो साल 2000 का है। जब पर्थ में खेले गए वनडे मैच में तेंदुलकर सस्ते में पवेलियन लौट गए थे।