add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

सचिन तेंदुलकर की फिल्म देखने के बाद नन्हीं फैन ने लिखा प्यारा खत

6 साल की तारा सचिन तेंदुलकर से मिलना चाहती हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Published on - September 9, 2017 8:44 AM IST

सचिन तेंदुलकर  © Getty Images
सचिन तेंदुलकर © Getty Images

सचिन तेंदुलकर एक ऐसा नाम है जिसने भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के करोड़ों लोगों का दिल जीता है। मुंबई के क्रिकेटर से क्रिकेट का भगवान बनने तक के उनके संघर्ष की कहानी लोगों को लिए प्रेरणा हैं। हाल ही में उनके जीवन पर एक फिल्म ‘सचिन ए बिलियन ड्रीम्स’ भी बनाई गई थी। इस फिल्म को देखने के बाद फैन ने अपने चहेते क्रिकेटर की जिंदगी को काफी करीब से महसूस किया। सचिन के इन्हीं चाहने वालों में एक हैं छह साल की नन्हीं तारा। तारा ने सचिन की फिल्म देखने के बाद उनके लिए एक प्यारा का खत भेजा।

खत में लिखा है कि, “प्यारे सचिन अंकल, मेरा नाम तारा है (जैसे सारा दीदी) लेकिन मैं केवल छह साल की हूं। मैने आपकी फिल्म देखी और वो मुझे बहुत पसंद आई। जब मैने देखा कि आप बचपन में कितने शरारती थे तो मैं खूब हंसी। आपका आखिरी मैच देखकर मुझे रोना भी आया। सचिन अंकल मैं आपसे, सारा दीदी, अर्जुन भइया और अंजली आंटी से मिलना चाहती हूं। क्या मैं आपसे मिल सकती हूं?” [ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने खेला ऐसा शॉट जिसे देखकर हैरान रह गए सब]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सचिन ने इस खत की तस्वीर अपने ट्विटर अकाइंट पर पोस्ट की। तस्वीर के साथ जवाब में सचिन ने लिखा, “तारा, मुझे खत लिखने के लिए आपका बहुत शुक्रिया, मुझे बहुत खुशी हुई कि आपको मेरी फिल्म पसंद आई। आप हमेशा हंसते रहें।” सचिन की फिल्म इसी साल 26 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म के प्रीमियर पर महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह और विराट कोहली समेत पूरी भारतीय टीम पहुंची थी।