- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sachin Tendulkar’s mother-in-law & activist Annabel Mehta gets MBE award
सचिन तेंदुलकर की सास एनाबेल मेहता को एमबीई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया
ब्रिटिश नागरिक एनाबेल मेहता को समाजसेवा के लिए यह सम्मान दिया गया है।
Published On Jun 18, 2017, 01:32 PM IST
Last UpdatedJun 18, 2017, 01:32 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की सास और समाजसेविका एनाबेल मेहता को ब्रिटिश साम्राज्य के सदस्य का सम्मान दिया गया। ब्रिटिश नागरिक मेहता को यह सम्मान गरीब बच्चों के सेवा करने के लिए दिया गया है। यह सम्मान उन्हें साल के अंत में बकिंघम पैलेस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया जाएगा। ब्रिटिश हाई कमीशन द्वारा जारी किए बयान के अनुसार, “महामहिम रानी ने मुंबई में रहने वाले गरीब समुदायों के लिए उनके काम और सेवा के लिए ब्रिटिश नागरिक मेहता और उनके एनजीओ अपनालय को ये पुरस्कार प्रदान किया है।” श्रीमती मेहता पिछले 40 सालों से गरीब और पिछड़े समुदाय के बच्चों के लिए काम कर रही हैं।
हाई कमीशन के बयान में आगे कहा गया कि, “पिछले 25 सालों में अपनालय शिवाजी नगर के 600,000 बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। समाजसेवा के प्रति अपनालय के जुनून की वजह से झोपड़पट्टियों में रहने वाले कई बच्चों की जिंदगी बदल रही है। वह इस जमीनी स्तर पर संगठन के साथ स्वैच्छिक आधार पर काम कर रही हैं। वह भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच संबंध का एक चमकता उदाहरण हैं।” [ये भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी 2017: धमाकेदार फाइनल मैच के लिए तैयार हैं भारत-पाकिस्तान]
मुंबई के ब्रिटिश हाई कमीशन के कुमार अय्यर ने भी एनाबेल मेहता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि श्रीमती मेहता मुंबई के गरीब इलाकों के बच्चों की बेहतरीन के लिए काम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। मेहता का जन्म बर्मिंघम में हुआ था। वह लंदन में पढ़ाई करने के दौरान उनकी मुलाकात आनंद मेहता से हुई और दोनों ने शादी कर ली। एनाबेल 1966 में भारत में आकर बस गईं।