×

परिवार के साथ जंगल घुमने पहुंचे सचिन तेंदुलकर

सोशल साइट पर अपनी फोटो पोस्ट कर फैंस को जगह का अंदाजा लगाने का चैलेंज किया

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 21, 2016 10:56 AM IST

सचिन आजकल क्रिकेट से दूर जंगल लाइफ का लुत्फ उठा रहे हैं © IANS
सचिन आजकल क्रिकेट से दूर जंगल लाइफ का लुत्फ उठा रहे हैं © IANS

क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। सचिन अपने परिवार के साथ पूर्वी महाराष्ट्र के एक वन्यजीव अभ्यारण्य घूम रहे हैं। शुक्रवार की रात को सचिन अपने बेटे अर्जुन और पत्नी अंजली के साथ वीकेंड का लुत्फ उठाने के लिए नागपुर हवाई अड्डे पर उतरे। सचिन ने शनिवार सुबह में अपनी एक फोटो भी पोस्ट की जिसमें वो टी-शर्ट और जींस के साथ हैट भी पहने हुए हैं। सचिन ने अपने फैंस के लिए फोटो पोस्ट में लिखा है कि मदर नेचर का लुत्फ ले रहा हूं, मूझे इस घने जंगल में देखें और अंदाजा लगाए मैं कहां हूं। सचिन ने क्लू देते हुए आगे लिखा है कि यह महाराष्ट्र में ही है। ALSO READ: डॉन ब्रैडमैन के बाद सचिन तेंदुलकर सबसे महान खिलाड़ी: रिकी पोंटिंग

सचिन ने अपने फैंस के लिए ये फोटो पोस्ट की है (Photo courtesy: Sachin Tendulkar’s official Twitter Profile)
सचिन ने अपने फैंस के लिए ये फोटो पोस्ट की है (Photo courtesy: Sachin Tendulkar’s official Twitter Profile)

सचिन के इस पोस्ट पर बहुत से लोगों ने अंदाजा लगाया है। लोकल कर्मचारियों का कहना है कि सचिन नागपुर के पास स्थित उमरेड कारहांडला वाइल्डलाइफ सेंक्चुरी में है जहां उन्होने जंगल विभाग के स्टॉफ के साथ फोटो भी खिचाई है। महाराष्ट्र में 6 टाइगर रिजर्व सेंक्चुरी हैं जिनमें 5 विदर्भ में और 1 पश्चिमी महाराष्ट्र में स्थित है। ALSO READ: ‘लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में शामिल हुई सचिन की आत्मकथा ‘प्लेइंग इट माई वे’

TRENDING NOW

पिछले साल सचिन तेंदुलकर को महाराष्ट्र टाइगर एंबेस्डर बनने का निमंत्रण मिला था और सचिन ने वन मंत्री सुधीर मुनगंतीवार के इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था। सुधीर मुनगंतीवार के सरकारी आंकड़ों के अनुसार विदर्भ के पास एक भारत का ‘टाइगर कैपिटल’ बनने की क्षमता है। विदर्भ में 2006 में 169 शेर थे जबकि 2014 में इनकी गिनती बढ़कर 190 हो गई थी। मौजूदा समय में भारत में शेरों की संख्या 2,226 है, जो 2010 के 1,706 से ज्यादा है।