सचिन तेंदुलकर के बेटे की यॉर्कर से इंग्लैंड का बड़ा बल्लेबाज 'चोटिल'!

लॉर्ड्स में प्रैक्टिस के दौरान जॉनी बेयरस्टो के टखने में लगी चोट

Edited By : Anoop Dev Singh |Jul 06, 2017, 02:32 PM IST

Published On Jul 06, 2017, 02:32 PM IST

Last UpdatedJul 06, 2017, 02:32 PM IST

अर्जुन तेंदुलकर
अर्जुन तेंदुलकर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों इंग्लैंड में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इंग्लैंड की टीम द.अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की तैयारी कर रही है और वहीं पर सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं। खबर है कि नेट प्रैक्टिस के दौरान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की एक गेंद पर इंग्लैंड के विकेटकीपकर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को चोट लग गई। अर्जुन तेंदुलकर की यॉर्कर गेंद सीधे बेयरस्टो के टखने पर लगी और उन्हें नेट्स से बाहर जाना पड़ा।

डेली मेल की खबरों की मानें तो बेयरस्टो की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और वो द.अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलेंगे। आपको बता दें कि 6 जुलाई से इंग्लैंड साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। गौरतलब है कि सचिन के बेटे अर्जुन इंग्लैंड के लॉर्ड्स में काफी समय बिताते हैं। वहां अर्जुन ने कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए गेंदबाजी की है। ये भी पढ़े- इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट, प्रिव्यू: लॉर्ड्स में होगी ‘नये-नवेले’ कप्तानों की अग्निपरीक्षा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वैसे अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के गेंदबाज हैं लेकिन वो अपनी बैटिंग पर भी काम कर रहे हैं। अर्जुन एक गेंदबाज होने के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। आपको बता दें कि तेंदुलकर हर साल लंदन में छुट्टियां मनाते हैं और लॉर्ड्स स्टेडियम के पास ही उनका खुद का घर भी है। अर्जुन तेंदुलकर ने 22 जनवरी 2010 को अंडर 13 टूर्नामेंट में पहली बार अपना हाथ आजमाया था। इसके बाद वो वेस्ट जोन के अंडर 14 टूर्नामेंट के लिए चुने गए थे। अंडर 14 के ही टूर्नामेंट में अर्जुन ने खार जिमखाना के लिए खेलते हुए अपनी पहली सेंचुरी जड़ी थी। इसके अलावा 2011 में अर्जुन ने सिर्फ 22 रन देकर 8 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थी। 16 साल की उम्र में अर्जुन ने वेस्ट जोन की टीम में भी जगह बनाई थी।

Editor's Pick