- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sachins son arjun tendulkar included in mumbai senior team ahead of syed mushtaq ali trophy 4304521
सचिन के बेटे Arjun Tendulkar को मिला बड़ा ब्रेक, मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में मिली जगह
अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की 22 सदस्यीय टीम में चुना गया है.
Published On Jan 02, 2021, 05:22 PM IST
Last UpdatedJan 02, 2021, 05:22 PM IST
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के लिए शनिवार को मुंबई क्रिकेट संघ की तरफ से एक बड़ी खुशखबरी आई. बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की सीनियर टीम के स्क्वाड में चुना गया है. आगामी सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट के दौरान अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
सैय्यर मुश्ताक अली ट्रॉफी की आगामी सीजन की शुरुआत 10 जनवरी से होने जा रही है. अर्जुन इससे पहले मुबई की जूनियर टीम में विभिन्न आयुवर्ग में खेल चुके हैं. उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए मुंबई की सीनियर टीम में जगह मिल पाना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा था.
अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को पहली बार शनिवार को मुंबई की सीनियर टीम में शामिल किया गया. वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिये मुंबई की 22 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं. मुंबई टीम के मुख्य चयनकर्ता सलिल अंकोला ने इसकी पुष्टि की .
अर्जुन (Arjun Tendulkar) के अलावा तेज गेंदबाज कृतिक एच को भी टीम में रखा गया है . एमसीए के एक अधिकारी ने कहा ,‘‘ इससे पहले बीसीसीआई ने 20 सदस्यीय टीम चुनने को कहा था लेकिन बाद में कहा कि 22 सदस्य चुने जा सकते हैं .’’
वह भारतीय टीम को नेट पर गेंदबाजी करते रहे हैं और श्रीलंका का दौरा करने वाली भारत की अंडर 19 टीम में भी रहे. मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं.