लंका प्रीमियर लीग में मैच फिक्स करने का आरोप, श्रीलंका के क्रिकेटर पर कसा शिकंजा

2020 में लंका प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में मैच फिक्स करने के लिए दुबई से टेलीफोन के जरिए दो क्रिकेटरों से संपर्क करने का आरोप

Edited By : Indo-Asian News Service |Aug 14, 2023, 09:58 PM IST

Published On Aug 14, 2023, 09:58 PM IST

Last UpdatedAug 14, 2023, 09:58 PM IST

Sachithra Senanayake

(Photo credit-IANS)

मैच फिक्सिंग के संगीन आरोप में घिरे श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सचित्र सेनानायके की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. कोलंबो में मुख्य मजिस्ट्रेट अदालत ने मैच फिक्सिंग के आरोप में श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सचित्र सेनानायके के खिलाफ जांच शुरू होने के बाद उनके विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है.

तीन महीने के लिए विदेश की यात्रा पर लगी रोक

सेनानायके, जिन्होंने 2012 और 2016 के बीच श्रीलंका के लिए एक टेस्ट, 49 वनडे और 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, उन पर 2020 में लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के दौरान मैच फिक्स करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है. इस मामले की जांच चल रही है और कोर्ट ने सचित्र के विदेशी यात्रा करने पर तीन महीने का बैन लगा दिया है. पूर्व ऑफ स्पिनर के खिलाफ आपराधिक आरोप लगाने के लिए खेल मंत्रालय की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) को अटॉर्नी जनरल (एजी) के निर्देशों के बाद अदालत ने सेनानायके को तीन महीने के लिए देश छोड़ने से रोक दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एजी ने फैसला सुनाया है कि 2019 के खेल अधिनियम संख्या 24 से संबंधित अपराधों की रोकथाम के तहत पर्याप्त सामग्री पाई गई है. आपराधिक आरोप तय करने का निर्देश अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के महाप्रबंधक, भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीयू), एलेक्स मार्शल, श्रीलंकाई क्रिकेट अधिकारी और अटॉर्नी जनरल के बीच कई दौर की चर्चा के बाद आया है.

लंका प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में मैच फिक्स करने का आरोप

आरोप है कि सेनानायके ने 2020 में लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के पहले संस्करण में मैच फिक्स करने के लिए दुबई से टेलीफोन के जरिए दो क्रिकेटरों से संपर्क किया था. सेनानायके का मामला 2019 में खेल से संबंधित अपराधों की रोकथाम अधिनियम के तहत श्रीलंका में खेलों में भ्रष्टाचार को दंडनीय आपराधिक अपराध बनाए जाने के बाद पहला मामला होगा.

खेल संबंधी अपराधों और भ्रष्टाचार पर कानून लागू करने वाला श्रीलंका दक्षिण एशिया का पहला देश बन गया. हालांकि, 38 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर, जिन्होंने श्रीलंका के लिए 73 सफेद गेंद मैचों में 78 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं, उन्होंने सभी आरोपों को नकार दिया था.

Editor's Pick