सईद अजमल ने लिया क्रिकेट से संन्यास

मैं किसी टीम पर बोझ नहीं बनना चाहता- अजमल

Edited By : Anoop Dev Singh |Nov 13, 2017, 05:21 PM IST

Published On Nov 13, 2017, 05:21 PM IST

Last UpdatedNov 13, 2017, 05:21 PM IST

सईद अजमल © Getty Images
सईद अजमल © Getty Images

पाकिस्तानी क्रिकेट के सबसे बड़े मैच विनर गेंदबाज, ऑफ स्पिनर सईद अजमल ने क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। सईद अजमल मौजूदा समय में रावलपिंडी में चल रहे नेशनल टी20 टूर्नामेंट में खेल रहे थे जहां उन्होंने संन्यास का ऐलान किया। सईद अजमल सकलैन मुश्ताक के बाद पाकिस्तान के सबसे कामयाब स्पिनर्स में से एक रहे। उनकी गेंदों ने कई बड़े बल्लेबाजों को पैवेलियन की राह दिखाई। हालांकि साल 2014 में उनके एक्शन को अवैध करार दिया गया जिसके बाद उन्होंने एक्शन में बदलाव किया और इसके साथ ही उनके प्रदर्शन में खासा गिरावट आई।

सईद अजमल का प्रदर्शन लगातार खराब हो रहा था और उनकी उम्र भी 40 साल हो गई थी जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया। सईद अजमल अब पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड के स्पिन बॉलिंग कोच रहेंगे। अजमल ने पाकिस्तान के लिए 35 टेस्ट में 178 विकेट लिए, जिसमें उन्होंने 10 बार 5 विकेट हॉल हासिल किए। सईद अजमल ने वनडे क्रिकेट में खूब धमाल मचाया। उन्होंने 113 मैच में 182 विकेट झटके।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-sri-lanka-2017-visitors-yet-to-win-a-single-test-in-indian-soil-659474″][/link-to-post]

सईद अजमल साल 2011 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने सिर्फ 8 मैच में 50 विकेट लेने का कारनामा किया। इंग्लैंड के खिलाफ साल 2012 में सईद अजमल ने जमकर कहर बरपाया। अजमल ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट में 24 विकेट झटके। सईद अजमल की गेंदों पर रन बनाना कभी भी आसान नहीं रहा क्योंकि वो गेंद में फ्लाइट कम रखते थे और साथ ही वो दूसरा गेंद फेंकने में माहिर थे। सईद अजमल टी20 फॉर्मेट में खासे सफल गेंदबाज थे। उन्होंने 64 टी20 मैचों में 85 विकेट झटके और उनका इकॉनमी रेट महज 6.36 रहा।

Editor's Pick