पाक स्पिनर का छलका दर्द, जेम्‍स एंडरसन की हरकत पर उनके सिर पर बल्‍ला मारना चाहता था

'मुझे अंग्रेजी नहीं आती है. टैलेंडर होने के नाते मुझे लगा कि वे संभवत: मुझे बाउंसर मारेंगे और आउट करेंगे'

Edited By : India.com Staff |Apr 14, 2020, 09:02 PM IST

Published On Apr 14, 2020, 09:02 PM IST

Last UpdatedApr 14, 2020, 09:02 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर सईद अजमल (Saeed Ajmal) ने इंग्‍लैंड के खिलाफ एक मैच को याद करते हुए बताया कि उस वक्‍त मैदान पर वो इंग्लिश बल्‍लेबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) के सिर पर बल्ला मारना चाहते थे.

अपने यू-ट्यूब चैनल पर साईद अजमल (Saeed Ajmal) ने उक्‍त मैच का पूरा वाक्‍या समझाया “मैच के दौरान इंग्लैंड ने नई गेंद ली. जेम्‍स एंडरसन मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे कहा, ‘क्या तुम बाउंसर्स के लिए तैयार हो.’ मैंने एंडरसन (James Anderson) से कहा कि मुझे अंग्रेजी नहीं आती है. टैलेंडर होने के नाते मुझे लगा कि वे संभवत: मुझे बाउंसर मारेंगे और आउट करेंगे.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अजमल (Saeed Ajmal) ने कहा, “इसके बाद एंडरसन ने मुझे छह-सात बाउंसर मारे. इसके बाद मैंने जुल्कारनैन (हैदर) से कहा कि मैं एंडरसन (James Anderson) के सिर पर अपना बल्ला मारना चाहता हूं. लेकिन फिर मैंने अपना शॉट खेलने का फैसला किया. मैंने क्रीज से बाहर निकलकर बाउंसर को खेलने की कोशिश की. इसके बाद बॉल आसानी से मेरे बल्ले पर आने लगे और मैंने अपना अर्धशतक पूरा किया.”

अजमल (Saeed Ajmal) ने उस मैच में पहली पारी में पांच विकेट लिए थे और इसके बावजूद पाकिस्तान को नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

Editor's Pick