सईद अजमल: भारत ने बेहद कम समय में खुद को UAE की कंडीशन में ढाल लिया है

भारत और पाकिस्‍तान के बीच दुबई में सुपर-4 का मुकाबला खेला जा रहा है।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 23, 2018, 05:39 PM IST

Published On Sep 23, 2018, 05:39 PM IST

Last UpdatedSep 23, 2018, 05:39 PM IST

Rohit-Sharma-Getty-Images

Rohit-Sharma (File Photo) © Getty Images

एशिया कप 2018 में भारत और पाकिस्‍तान के बीच आज दुबई में सुपर-4 का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्‍तान ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाली करने का निर्णय लिया है। टीम इंडिया अगर आज पाकिस्‍तान को हरा देती है तो फाइनल में अपनी जगह पक्‍की कर लेगी। 19 सितंबर को दोनों टीमों के बीच हुई भिड़ंत के दौरान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया को आठ विकेट से जीत मिली थी।

मैच से पहले पाकिस्‍तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज सईद अजमल ने रोहित शर्मा को लेकर बयान दिया है। हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स से बातचीत के दौरान सईद अजमल ने कहा, “विराट कोहली की गैर मौजूदगी में भी टीम इंडिया एक चैंपियन की तरह मुकाबले खेल रही है। कप्‍तान रोहित शर्मा बल्‍ले के साथ-साथ कप्‍तानी की भूमिका भी अच्‍छे से निभा रहे हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अजमल ने कहा, “भले ही पाकिस्‍तानी टीम अपने मैच यूएई में खेलती हो लेकिन भारत यहां की कंडीशन में बेहतर तरीके से ढल गया है। हार्दिका पांड्या के चोटिल होने के बाद बांग्‍लादेश के खिलाफ मैच में रविंद्र जडेजा को मौका मिला और उन्‍होंने कडीशन में इतने कम समय में खुद को ढलाते हुए अच्‍छा प्रदर्शन किया। जडेजा ने बांग्‍लादेश के खिलाफ चार विकेट निकाले।”

अजमल ने कहा, “अगर आप नजर डालें तो पाएंगे की भारतीय टीम ने अटैकिंग क्रिकेट नहीं खेला है। उन्‍होंने विकेट बचाकर रखते हुए सही मौके पर शॉर्ट लगाए हैं। सलामी बल्‍लेबाजों ने टीम इंडिया को अच्‍छी शुरुआत दिलाई। बांग्‍लादेश के खिलाफ धोनी भी अच्‍छी फॉर्म में नजर आ रहे थे।”

Editor's Pick