'नफरत है मुझे इस शब्द से, नहीं बोलूंगा मैं इंग्लिश', जानिए किस सवाल पर भड़के सईद अजमल
पाकिस्तान के अन्य क्रिकेटरों की तरह सईज अजमल को भी अपने क्रिकेट करियर के दौरान इंग्लिश न आने की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा।
Published On Dec 16, 2022, 12:43 PM IST
Last UpdatedDec 16, 2022, 12:43 PM IST
TWITTER/CRICWICK
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक से बढ़कर एक स्पिन गेंदबाज दिए हैं जिनमें सईद अजमल का नाम भी शामिल हैं। सईद अजमल का इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू अन्य गेंदबाजों की तुलना में काफी देर से हुआ। उन्होंने अपना पहला इंटरनेशनल मैच करीब 31 साल की उम्र में खेला। सईद अजमल की गिनती एक समय चोटी के स्पिन गेदंबाजों में होती थी लेकिन कई कारणों से उनका करियर लंबा नहीं खिंच सका और 2015 के बाद वह कभी इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर नहीं आए।
पाकिस्तान के अन्य क्रिकेटरों की तरह सईज अजमल को भी अपने क्रिकेट करियर के दौरान इंग्लिश न आने की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा। इसी को लेकर उन्होंने एक पॉडकास्ट पर अपना अनुभव शेयर किया।
सईद अजमल ने पॉडकास्ट पर कहा, “मुझे इंग्लिश नहीं आती। जब मैं परफॉर्मर था और नंबर वन बना तब काफी लोगो ने मुझसे कहा कि इंग्लिश में बात करे। लेकिन मैंने उन्हें कहा कि ये मेरी मर्जी है और मैं इंग्लिश नहीं बोलूंगा। अगर आपको इंटरव्यू लेना है तो आप मेरी जबान में मुझसे सवाल करे। मैं शर्मीला नहीं हूं और होना भी नहीं चाहिए। हमें अंग्रेजी नहीं आती और जो हम कर रहे हैं वो पूरी दुनिया देख रही है। दुनिया में वर्ल्ड नंबर वन का मतलब नंबर वन। दुनिया को हमारे पास आना चाहिए, न कि हमें दुनिया के पास जाना चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा, “अंग्रेजी शब्द से मुझे नफरत है। आपको अंग्रेजी नहीं आती तो आप बुरे हैं। आपको आती है तो आप दुनिया के सबसे अच्छे हैं। वाह यार, क्रिकेट करियर इंग्लिश से क्यों जोड़ रहे हो।”
Is English a necessary medium of communication for our players❓
Watch @REALsaeedajmal‘s response to it 👀 | @RohaNadym
Full Podcast: https://t.co/ZuZiXvkE0Q#CricketTwitter #EnglishLanguage #podcast pic.twitter.com/xoqtXpK5Tq
— CricWick (@CricWick) December 14, 2022
सईद अजमल ने अपने डेब्यू मैच को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि डेब्यू मैच से पहले उन्हें कहा गया कि ये उनका पहला और आखिरी मैच है। सईद अजमल एक पोडकास्ट पर डेब्यू मैच को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया, “जब मैं आया, तो पहला मैच इंडिया के खिलाफ मिला। डेब्यू से पहले मेरे को कहा गया कि ये मेरा पहला और आखिरी मैच है। कहा गया की सईद अजमल परफॉर्म करता है तो खेलेगा, नहीं करता तो नहीं खेलेगा। और मैच इंडिया से था, सारी दुनिया देखती है वो मैच।”
गौरतलब है कि सईद अजमल ने अपना डेब्यू 2 जुलाई 2008 को भारत के खिलाफ कराची वनडे में किया था। उस मैच में अजमल ने आखिरी ओवर में यूसुफ पठान का विकेट लिया और पाकिस्तान 8 विकेट से मैच जीतने में कामयाब रहा। सईद ने अपने डेब्यू मैच में 10 ओवर में 47 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।