- क्रिकेट न्यूज़
- News
- saeed anwar controversial statement on pm narendra modi
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर की आपत्तिजनक टिप्पणी, पीएम मोदी के खिलाफ उगला जहर
सईद अनवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि भारतीय प्रधानमंत्री ने अजान के दौरान माइक नीचे कर स्पीच बंद कर दी, शैतान हिंदू से भी भाग गया.
Published On Mar 07, 2023, 08:45 PM IST
Last UpdatedMar 07, 2023, 08:45 PM IST
Saeed Anwar
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सईद अनवर ने भारत के प्रधानमंत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. सईद अनवर ने अजान के दौरान अपना भाषण रोकने को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा है. सईद अनवर ने पीएम के खिलाफ जहर उगलते हुए उन्हें ‘शैतान’ तक कह दिया.
सईद अनवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि भारतीय प्रधानमंत्री ने अजान के दौरान माइक नीचे कर स्पीच बंद कर दी, शैतान हिंदू से भी भाग गया. बता दें कि पीएम मोदी को कई बार अजान के दौरान अपना भाषण रोकते हुए देखा गया है.
वायरल हो रहे इस वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यहां देखें वीडियो:
“It doesn’t matter how many times you stop your speech for Azan
You will remain a Satan-possessed Hindu.”
BTW this Mullah is ex Pak cricket captain Saeed Anwar who Indian Hindus hosted countless times. Imagine the hate in commoners. pic.twitter.com/tRhdSQ2HJL
— Pakistan Untold (@pakistan_untold) March 5, 2023
बता दें कि इससे पहले भी सईद अनवर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि साउथ अफ्रीका के मुस्लिम क्रिकेटर हाशिम अमला ने कई हिंदुओं को मुसलमान बना रहे हैं. वीडियो में यह साफ सुना जा रहा है, जिसमें अनवर कह रहे हैं कि विश्व कप में कितने लोग इस्लाम कबूल कर रहे हैं. अल्लाह ने इसके लिए विश्व कप को जरिया बनाया है.