add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

साहिबजादा फरहान ने शतकीय पारी से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट कोहली का कीर्तिमान भी ध्वस्त

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 60 बॉल में 100 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने नौ चौके और पांच छक्के लगाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 28, 2026 10:53 PM IST

Sahibzada Farhan World Record: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप सुपर-8 के मैच में शतक जड़ा है. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में यह उनका दूसरा शतक है. इस शतक के साथ साहिबजादा फरहान ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. वह टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने हैं. इसके अलावा उन्होंने विराट कोहली के कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिया है.

फरहान ने 60 बॉल में 100 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने नौ चौके और पांच छक्के लगाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका के खिलाफ मैच में साहिबजादा फरहान ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए. उन्होंने फखर जमान (42 बॉल में 84 रन) के साथ 176 रन की ओपनिंग साझेदारी की, जो टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है. उन्होंने टिम शेफर्ट और फिन एलन (175 रन) की साझेदारी को पीछे छोड़ दिया.

T20 WC में सबसे बड़ी पार्टनरशिप (कोई भी विकेट)

176 – साहिबज़ादा फरहान और फखर ज़मान (PAK) बनाम SL, पल्लेकेले, 2026*
175* – टिम सीफ़र्ट और फिन एलन (NZ) बनाम UAE, चेन्नई, 2026
170* – जोस बटलर और एलेक्स हेल्स (ENG) बनाम IND, एडिलेड, 2022
168 – क्विंटन डी कॉक और रिली रोसौ (SA) बनाम BAN, सिडनी, 2022
166 – महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा (SL) बनाम WI, बारबाडोस, 2010
154 – इब्राहिम ज़द्रान और रहमानुल्लाह गुरबाज़ (AFG) बनाम UGA, प्रोविडेंस 2024

टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा शतक

साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा, यह टी-20 विश्व कप 2026 में उनका दूसरा शतक है. इससे पहले नामीबिया के खिलाफ मैच में उन्होंने सेंचुरी लगाई थी. एक टी-20 वर्ल्ड कप के एडिशन में दो शतक लगाने वाले वह पहले बल्लेबाज बने हैं.

क्रिस गेल की बराबरी की

साहिबजादा फरहान टी-20 वर्ल्ड कप में दो शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज भी बने हैं. इससे पहले क्रिस गेल ने यह कारनामा किया था. साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं. बाबर आजम के नाम सबसे ज्यादा तीन शतक है.

विराट कोहली का कीर्तिमान किया ध्वस्त

साहिबजादा फरहान ने इस मैच में विराट कोहली के टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में बनाए गए सबसे ज्यादा रन (312) के कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिया. विराट कोहली ने 2014 टी-20 वर्ल्ड कप में 312 रन बनाए थे. साहिबजादा फरहान के नाम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में छह मैच में 383 रन हो चुके हैं. इसके अलावा फरहान ने एक टी-20 वर्ल्ड कप के एडिशन में चौथा 50 प्लस स्कोर भी बनाया. मैथ्यू हेडन ने साल 2007 में, विराट कोहली ने 2014 और 2022 में, बाबर आजम ने 2021 में यह कारनामा किया था. इसके अलावा साहिबजादा फरहान ने टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने इस सीजन 18 छक्के लगाए. उन्होंने शिमरन हेटमायर- निकोलस पूरन को पीछे छोड़ा, जिसके नाम 17-17 छक्के हैं.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/