Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 23, 2025 1:14 PM IST

Sahibzada Farhan T20I Record: पाकिस्तान की टीम ने त्रिकोणीय टी20 सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. शनिवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया. श्रीलंका ने पाकिस्तान ने सामने जीत के लिए 129 रन का लक्ष्य रखा था, पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के 80 रन की नाबाद पारी से इस टारगेट को हासिल कर लिया.
साहिबजादा फरहान ने इस पारी के साथ ही इतिहास रच दिया और टी-20 इंटरनेशनल में बड़ा कारनामा किया. उन्होंने 45 बॉल की अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाए.
फरहान साल 2025 में सर्वाधिक टी20 अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप में नंबर-1 बन गए।. साहिबजादा फरहान ने इस कैलेंडर ईयर टी20 क्रिकेट में 15 अर्धशतक लगाए हैं. उनके अलावा, ऑस्ट्रिया के करणबीर सिंह और वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन ने इस साल 15-15 अर्धशतक लगाए हैं. इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर इंग्लिश क्रिकेटर जोस बटलर हैं, जिन्होंने साल 2025 में 14 बार अर्धशतक लगाए। वहीं, वेस्टंडीज के शाई होप 13 अर्धशतकों के साथ लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं.
साहिबजादा फरहान इस साल 102 छक्के लगा चुके हैं. वह एक कैलेंडर ईयर में टी20 क्रिकेट के दौरान 100+ छक्के लगाने वाले पहले पाकिस्तानी और विश्व के 12वें बल्लेबाज हैं. साल 2025 में करणबीर सिंह (122) और निकोलस पूरण (103) ने उनसे ज्यादा छक्के लगाए हैं.
रावलपिंडी में शनिवार को खेले गए टी20 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंकाई टीम को निर्धारित 20 ओवरों में 128/7 के स्कोर पर रोका. श्रीलंका के लिए जनिथ लियानागे ने नाबाद 41 रन बनाए, 38 गेंदों की पारी में उन्होंने 1 छक्का और 3 चौके लगाए।.उनके अलावा कुसल परेरा ने 25 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि कामिल मिशारा ने 22 रन जुटाए. पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद नवाज ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि सलमान मिर्जा, फहीम अशरफ और अबरार अहमद ने 1-1 विकेट हासिल किया।
इसके जवाब में पाकिस्तान ने 15.3 ओवरों में आसान जीत दर्ज कर ली. साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ने 5 ओवरों में 47 रन की साझेदारी की. सईम 18 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे. यहां से फरहान ने बाबर आजम के साथ दूसरे विकेट के लिए 69 रन जुटाते हुए टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया. बाबर आजम 16 रन बनाकर आउट हुए, जबकि साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ 80 रन की नाबाद पारी खेली. श्रीलंका की तरफ से दुष्मंथा चमीरा ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए, जबकि कप्तान दासुन शनाका ने एक विकेट निकाला.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
