add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

तीन दिन, तीन शतक...साहिबजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ ठोकी सेंचुरी, 12 साल बाद किया यह कारनामा

साहिबजादा फरहान ने 58 बॉल में सेंचुरी लगाई. उन्होंने 11 चौके और चार छक्के लगाए. वह टी-20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 18, 2026 8:47 PM IST

Sahibzada Farhan century: पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ मैच में शतक जड़ा है. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में तीन दिन में यह तीसरा शतक है. इससे पहले सोमवार को कनाडा के युवराज समरा और मंगलवार को श्रीलंका के पथुम निसंका ने शतक लगाया था.

साहिबजादा फरहान ने 58 बॉल में नाबाद 100 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 04 छक्के लगाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

12 साल बाद किया बड़ा कारनामा

साहिबजादा फरहान 12 साल बाद टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के लिए शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं. उनसे पहले अहमद शहजाद ने साल 2014 में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था. उन्होंने नाबाद 111 रन की पारी खेली थी. साहिबजादा फरहान टी-20 विश्व कप में शतक लगाने वाले दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज भी हैं.

T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर

111* – अहमद शहज़ाद बनाम BAN, मीरपुर, 2014
100* – साहिबज़ादा फरहान बनाम NAM, कोलंबो SSC, 2026*
94 – उमर अकमल बनाम AUS, मीरपुर, 2014

टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ ऐसा

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक तीन शतक लग चुके हैं. टी-20 वर्ल्ड कप में ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक सीजन में तीन शतक लगे हैं. इससे पहले साल 2010, 2014, 2016 और 2022 में दो- दो शतक लगाया था.

पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराया

पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के पहले शतक की बदौलत बुधवार को टी20 विश्व कप के ‘करो या मरो’ के ग्रुप मैच में नामीबिया को 102 रन से हराया. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जगह पक्की की. फरहान ने 58 गेंद की नााबद पारी के दौरान 11 चौके और चार छक्के जमाए. उन्हें 50 से 100 रन तक पहुंचने में महज 20 गेंद लगी. फरहान ने कप्तान सलमान आगा (38 रन) के साथ मिलकर 67 रन जोड़े जबकि शादाब खान (नाबाद 36 रन) के साथ 81 रन की पार्टनरशिप की. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए, जिसके जवाब में नामीबिया की टीम 17.3 ओवर में 97 रन पर ढेर हो गई. उस्मान तारिक ने चार विकेट लिए, वहीं शादाब खान को तीन सफलता मिली.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/