SL vs PAK: साहिबजादा फरहान की तूफानी पारी, पाकिस्तान की श्रीलंका पर आसान जीत
SL vs PAK: साहिबजादा फरहान की तूफानी पारी, पाकिस्तान की श्रीलंका पर आसान जीत
पाकिस्तान ने तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया है. पाकिस्तान की जीत में साहिजादा फरहान की पारी का अहम योगदान रहा.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 8, 2026 8:54 AM IST
sahibzada-farhan
दांबुला: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बुधवार को खेले गए टी20 सीरीज के शुरुआती मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ मेहमान टीम ने 3 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है.
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम 19.2 ओवरों में 128 रन पर सिमट गई. श्रीलंका ने 38 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा दिए थे. यहां से जनिथ लियानागे ने चरिथ असलंका के साथ पांचवें विकेट के लिए 34 रन जुटाते हुए टीम को 72 के स्कोर तक पहुंचा दिया.
असलंका 15 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जनिथ लियानागे ने हसरंगा के साथ छठे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा दिया.
जनिथ लियानागे 31 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 1 छक्का और 2 चौके शामिल रहे. इनके अलावा, वानिंदु हसरंगा ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.
विपक्षी खेमे से सलमान आगा और अबरार अहमद ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद वसीम जूनियर और शादाब खान ने 2-2 विकेट निकाले.
इसके जवाब में पाकिस्तान ने 16.4 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली. साहिबजादा फरहान और सईम अयूब की सलामी जोड़ी ने 5.5 ओवरों में 59 रन की साझेदारी की. सईम 18 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद फरहान ने सलमान आगा के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 गेंदों में 35 रन जुटाए.
TRENDING NOW
फरहान 36 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 51 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान आगा ने 16 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. उस्मान खान (नाबाद 7) ने शादाब खान (नाबाद 18) के साथ पांचवें विकेट के लिए 23 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई. मेजबान टीम से महेश दीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, वानिंदु हसरंगा और धनंजय डी सिल्वा ने 1-1 विकेट हासिल किया. दोनों देशों के बीच 9 और 11 जनवरी को इसी मैदान पर सीरीज के शेष दो मुकाबले खेले जाएंगे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.