- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sahil Parakh ton leads India U19 to nine wicket win over Australia seal Youth ODIs 2-0
14 चौके, 05 छक्के, भारत के युवा बल्लेबाज साहिल परख ने जड़ा तूफानी शतक, ऑस्ट्रेलिया को फिर मिली हार
साहिल परख ने 75 गेंद में 14 चौकों और पांच छक्कों से नाबाद 109 रन की पारी खेली जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने 177 रन के लक्ष्य को सिर्फ 22 ओवर में हासिल कर लिया.
Published On Sep 23, 2024, 07:30 PM IST
Last UpdatedSep 23, 2024, 07:30 PM IST
(Image credit- X)
पुडुचेरी. सलामी बल्लेबाज साहिल परख के आक्रामक नाबाद शतक की मदद से भारत अंडर-19 टीम ने सोमवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराकर तीन युवा एकदिवसीय मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. 17 साल के साहिल परख ने 75 गेंद में 14 चौकों और पांच छक्कों से नाबाद 109 रन की पारी खेली जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने 177 रन के लक्ष्य को सिर्फ 22 ओवर में हासिल कर लिया.
भारत ने शनिवार को पहला मैच सात विकेट से जीता था. रुद्र पटेल (10) के जल्द पवेलियन लौटने के बाद मुंबई के 19 साल के साहिल ने अभिज्ञान कुंडू (नाबाद 53, 50 गेंद, नौ चौके) के साथ 153 रन की साझेदारी करके मेजबान टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया.
176 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की टीम
इससे पहले तेज गेंदबाज समर्थ नागराज (34 रन पर दो विकेट) के अलावा लेग स्पिनर मोहम्मद इनान(30 रन पर दो विकेट) और ऑफ स्पिनर किरण चोरमाले (29 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट चटकाए जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम 49.3 ओवर में 176 रन पर सिमट गई.
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे. मेहमान टीम के लिए मध्य क्रम के बल्लेबाज एडिसन शेरिफ ने 61 गेंद में दो चौकों की मदद से सर्वाधिक 39 रन बनाए.
गुरुवार को खेला जाएगा तीसरा मैच
तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच गुरुवार को खेला जाएगा, इसके बाद चेन्नई में 30 सितंबर से दो अनौपचारिक टेस्ट की सीरीज होगी.