• Home
  • News
  • Sai Sudharsan and Shubman Gill creates History against CSK in IPL 2026

साई सुदर्शन- शुभमन गिल की जोड़ी ने रचा इतिहास, ध्वस्त किए कई बड़े रिकॉर्ड्स

शुभमन गिल ने 37 गेंद में 64 रन (सात चौके, तीन छक्के) और साई सुदर्शन ने 53 बॉल में 84 रन (सात चौके, चार छक्के) की पारी खेली.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 21, 2026, 10:05 PM IST

Published On May 21, 2026, 10:05 PM IST

Last UpdatedMay 21, 2026, 10:05 PM IST

Sai Sudharsan Shubman Gill

Sai Sudharsan Shubman Gill

आईपीएल 2026 में गुरुवार को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया. सुदर्शन- गिल की जोड़ी ने कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए.

इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था. गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 229 रन बनाए. साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बीच 125 रन की साझेदारी हुई. शुभमन गिल ने 37 गेंद में 64 रन (सात चौके, तीन छक्के) और साई सुदर्शन ने 53 बॉल में 84 रन (सात चौके, चार छक्के) की पारी खेली. दोनों की जोड़ी ने इस साझेदारी से कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी

साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी आईपीएल में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली ओपनिंग जोड़ी बन गई है. सातवीं बार गिल- सुदर्शन की जोड़ी ने आईपीएल में शतकीय साझेदारी की है. उन्होंने शिखर धवन और डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए छह बार यह कारनामा किया था. अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए बतौर ओपनर छह बार शतकीय साझेदारी की है.

आईपीएल में 10वीं बार शतकीय साझेदारी

साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी ने 10वीं बार शतकीय साझेदारी की. मेंस टी-20 में चौथी बार बल्लेबाजों की जोड़ी ने 10वीं बार शतकीय साझेदारी की है. साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी ने सिर्फ 46 इनिंग में यह कारनामा किया. क्रिस गेल और विराट कोहली ने 63 इनिंग में 10वीं बार शतकीय साझेदारी की थी.

पुरुषों के T20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतकीय साझेदारियां (किसी भी विकेट के लिए)

10 – शुभमन गिल, साई सुदर्शन (46 इनिंग)
10 – क्रिस गेल, विराट कोहली (63 इनिंग)
10 – बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान (75 इनिंग)
10 – एबी डिविलियर्स, विराट कोहली (77 इनिंग)

गिल- सुदर्शन बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी जोड़ी

शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी बतौर ओपनर आईपीएस में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 1942 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में शिखर धवन और डेविड वॉर्नर की जोड़ी 2220 रन के साथ टॉप पर है.

आईपीएल में ओपनिंग जोड़ियों की तरफ से बनाए गए सर्वाधिक रन

2220 – शिखर धवन और डेविड वार्नर (SRH)

1942 – साई सुदर्शन और शुबमन गिल (जीटी)*

1890 – फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली (आरसीबी)

1755 – अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड (एसआरएच)

1547 – ईशान किशन और रोहित शर्मा (एमआई)

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को दिया 230 रन का लक्ष्य

साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ चार विकेट पर 229 रन बनाए. सुदर्शन और गिल ने अर्धशतक जड़ने के अलावा पहले विकेट के लिए 125 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. सुदर्शन ने जोस बटलर (नाबाद 57 रन, 27 गेंद, पांच चौके, चार छक्के) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 37 गेंद में 82 रन की साझेदारी की. चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से मुकेश चौधरी (36 रन पर एक विकेट), स्पेंसर जॉनसन (47 रन पर एक विकेट) और अंशुल कंबोज (56 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया. गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने जीत के लिए 230 रन का टारगेट रखा.

Editor's Pick